Rajasthan

Bhilwara news I rajasthan news I शाहपुरा के निखिल जाट अंडर-18 भारतीय वॉलीबॉल टीम में चयन

Last Updated:June 16, 2026, 17:14 IST

Bhilwara news: भीलवाड़ा जिले के शाहपुरा कस्बे के होनहार वॉलीबॉल खिलाड़ी निखिल जाट का चयन अंडर-18 भारतीय टीम में हुआ है. वह 1 से 10 जुलाई तक चीन में आयोजित वर्ल्ड स्कूल वॉलीबॉल चैंपियनशिप-2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे. मिडिल ब्लॉकर के रूप में चयनित निखिल वर्तमान में रांची में राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेकर अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं.भीलवाड़ा के निखिल जाट अंडर-18 भारतीय वॉलीबॉल टीम का चीन में करेंगे प्रतिनिधित्Zoom

भीलवाड़ा. जिले के शाहपुरा कस्बे के लिए गर्व की खबर सामने आई है, शाहपुरा के होनहार खिलाड़ी निखिल जाट का चयन अंडर-18 भारतीय वॉलीबॉल टीम में हुआ है. अब निखिल आगामी वर्ल्ड स्कूल वॉलीबॉल चैंपियनशिप-2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे. उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और खेल प्रेमियों में उत्साह देखा जा रहा है. वर्ल्ड स्कूल वॉलीबॉल चैंपियनशिप-2026 का आयोजन 1 जुलाई से 10 जुलाई तक चीन के शंघालु शहर में किया जाएगा. यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता इंटरनेशनल स्कूल स्पोर्ट्स फेडरेशन के तत्वावधान में आयोजित हो रही है, जिसमें दुनिया के कई देशों की टीमें हिस्सा लेंगी. भारतीय टीम में चयनित होकर निखिल जाट को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा अवसर मिला है. क्लब के मुख्य संरक्षक और भारतीय वॉलीबॉल संघ के पूर्व महासचिव अनिल चौधरी ने बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए देशभर से कुल 24 खिलाड़ियों का चयन किया था. इन खिलाड़ियों को विभिन्न चरणों की चयन प्रक्रिया से गुजरना पड़ा. कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच निखिल जाट ने शानदार प्रदर्शन किया और अंतिम 14 सदस्यीय भारतीय टीम में अपनी जगह बनाई. उनका चयन मिडिल ब्लॉकर के रूप में हुआ है, जो टीम का एक महत्वपूर्ण स्थान माना जाता है.

About the AuthorMonali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Bhilwara,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj