Rajasthan
बीजेपी की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान, वसुंधरा राजे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और सतीश पूनिया बने महासचिव

Last Updated:August 17, 2026, 15:24 IST
जयपुर. बीजेपी अध्यक्ष नीतिन नबीन की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है. इसमें राजस्थान के दो बड़े नेताओं का जगह मिली है. इनमें पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को फिर से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है. वहीं हाल ही में राज्यसभा सांसद चुने गए राजस्थान के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया को राष्ट्रीय महासचिव की अहम जिम्मेदारी सौंप गई है. राजे पहले भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रह चुकी हैं। वहीं पूनिया अभी हरियाणा राज्य के प्रभारी भी हैं.
First Published :
August 17, 2026, 15:23 IST



