Rajasthan

जयपुर में सामने आई दोस्त की ‘दगाबाजी’ की खौफनाक कहानी, 1 करोड़ के लिए बेरहमी से मार डाला

Last Updated:June 16, 2026, 11:01 IST

Jaipur Latest News : जयपुर में दोस्त की दगाबाजी की दिल को दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक शख्स ने करीब 1 करोड़ रुपये के विवाद में अपने दोस्त को मार डाला. बाद में दूसरे दोस्त की कार से उसके शव को ठिकाने लगाने जा रहा था. लेकिन पुलिस को भनक लग जाने से वह पकड़ा गया. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पूरे केस की कड़ी से कड़ी जोड़ रही है. दोस्त की 'दगाबाजी' की खौफनाक कहानी, 1 करोड़ के लिए बेरहमी से मार डालाZoomहरिशंकर शर्मा (चश्मे में) सीताराम के करीब एक करोड़ा रुपये मांगता था. सीताराम ने रुपये चुकाने की बजाय हरिशंकर की हत्या कर डाली.

जयपुर. राजधानी जयपुर में एक बार फिर से दोस्त की दगाबाजी की एक और खौफनाक कहानी सामने आई है. पिंकसिटी के शिवदासपुरा थाना इलाके में सामने आई हैरान कर देने वाली इस सनसनीखेज वारदात में एक शख्स ने करीब एक करोड़ रुपये उधारी के विवाद में अपने दोस्त को मौत के घाट उतार दिया. उसके बाद शव को पशुओं के चारे में दबा दिया. बाद में दूसरे दोस्त की कार लेकर उसमें उस शव को रख ठिकाने लगाने के लिए निकल गया. लेकिन इस बीच कुछ ऐसा हुआ कि पुलिस को इसकी सूचना मिल गई. इस पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया. पुलिस ने शव बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और कार को भी जब्त कर लिया है.

पुलिस के अनुसार हत्या की इस वारदात को अंजाम तीन दिन पहले 13 जून को दिया गया था. हत्या का शिकार हुआ युवक हरिशंकर शर्मा प्रोपर्टी का काम करता था. हरिशंकर को उसके दोस्त सीए सीताराम शर्मा ने मौत के घाट उतार दिया. उसके बाद हत्यारे दोस्त सीताराम ने हरिशंकर के शव को प्लास्टिक के कट्टे में डालकर उसे पशुओं के चारे में दबा दिया. लेकिन वहां किसी को पता चल सकता था इसलिए उसने अगले दिन 14 जून की रात को शव को ठिकाने लगाने का प्लान बनाया.

दूसरे दोस्त को बुलाकर उसे 10 लाख का लालच दियाइसके लिए सीताराम शर्मा जरुरी काम का हवाला देकर अपने दूसरे दोस्त की कार को लेकर आया. उसने हरिशंकर के शव को चारे में से निकालकर उसे कार में रखा और ठिकाने लगाने के लिए चल पड़ा. वह शव लेकर रातभर इधर उधर डोलता रहा लेकिन उसे ठिकाने नहीं लगा पाया. इस पर उसने थककर कार मालिक अपने दोस्त को बुलाया. उसे 10 लाख रुपये का लालच दिया और डेड बॉडी को ठिकाने लगाने में हेल्प मांगी. लेकिन उसने इससे इनकार कर दिया और पुलिस को बुला लिया. इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीताराम को दबोच लिया. पुलिस को कार में शव के साथ साढ़े छह लाख रुपये भी बरामद हुए हैं.

यूं दिया था हत्या का अंजाम
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि सीताराम जयपुर में एक हॉस्टल बनवा रहा था. इसके लिए उसने हरिशंकर से पचास लाख रुपये उधार लिए थे. चूंकि हरिशंकर का बिल्डिंग मैटिरियल का भी काम था. लिहाजा सीताराम वह भी उससे उधार ले रहा था. इस तरह सीताराम पर करीब एक करोड़ रुपये की उधारी हो गई थी. हरिशंकर ने रुपये का तकादा किया. इस पर दोनों के बीच में विवाद हो गया. बाद में सीताराम ने हरिशकंर को आश्वस्त किया कि वह जमीन बेचकर उसकी उधारी चुका देगा.

दोस्त की हत्या का उसका स्टेट्स लगायाउसके बाद उसने रुपये चुकाने की बजाय हरिशंकर को ठिकाने लगाने की योजना बनाई. इसके तहत सीताराम ने 13 जून को रुपये ले जाने के बहाने हरिशंकर को अपने पास बुलाया. लेकिन हरिशंकर वहां पहुंच तो सीताराम ने पत्थर से कुचलकर उसे मार डाला. अगले दिन तक जब हरिशंकर घर नहीं पहुंचा तो उसके परिजनों ने उसकी तलाश की. लेकिन कोई सुराग नहीं लगने पर उन्होंने पुलिस थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई. उसके बाद आरोपी सीताराम ने पुलिस और लोगों को गुमराह करने कके लिए हरिशंकर की फोटो को अपने व्हाट्सऐप के स्टेट्स पर लगाया और लिखा कि वह लापता है. किसी बंधु को जानकारी मिले तो सूचित करें. लेकिन उसका यह प्लान फेल हो गया और आखिरकार वह पकड़ा गया.

About the AuthorSandeep Rathore

संदीप राठौड़ वर्तमान में न्यूज18 इंडिया में क्लस्टर हेड राजस्थान (डिजिटल) पद पर कार्यरत हैं। राजनीति, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग में रूचि रखने वाले संदीप को पत्रकारिता का ढाई दशक से ज्यादा का अनुभव…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Jaipur,Jaipur,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj