Jodhpur News I Rajasthan news I थाने के बाहर सीवरेज का दलदल में मां-बेटी फंसे

Last Updated:June 17, 2026, 19:10 IST
जोधपुर के माता का थान पुलिस थाने के बाहर लंबे समय से जमा सीवरेज के गंदे पानी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. हाल ही में एक महिला और उसकी बेटी स्कूटी समेत कीचड़ में फंस गई, जिन्हें मौके पर मौजूद सेना के जवानों ने सुरक्षित बाहर निकाला. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने नगर निगम की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है.
जोधपुर. नगर निगम की लापरवाही की एक चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है. माता का थान पुलिस थाने के बाहर लंबे समय से जमा सीवरेज के गंदे पानी ने आमजन का जीना मुश्किल कर दिया है. हालात इतने खराब हैं कि सड़क पर आवागमन तक बाधित हो रहा है. माता का थान पुलिस थाने के आसपास सीवरेज का गंदा पानी लंबे समय से जमा है. सड़क पर फैले पानी के कारण आमजन, वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. स्थिति यह है कि थाने तक पहुंचने के लिए भी लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना हुआ है.
महिला और पुत्री फंसी, जवानों ने बचायाएक महिला अपनी बेटी के साथ स्कूटी पर वहां से गुजर रही थी. सड़क पर फैले सीवरेज के पानी और कीचड़ के कारण स्कूटी बीच रास्ते में फंस गई. महिला और बच्ची परेशानी में घिर गई, इसी दौरान वहां मौजूद सेना के जवानों ने मानवता का परिचय देते हुए दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. गनीमत रही की समय रहते जवानों ने तुरंत दोनों की मदद कर उनकी जान बचा ली, नहीं तो एक बड़ी घटना हो सकती थी.
क्षेत्रवासियों में निगम के प्रति नाराजगीस्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या कोई नई नहीं है. लंबे समय से सीवरेज का पानी सड़कों पर बह रहा है और कई बार संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी भी दी जा चुकी है. इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई. लोगों का आरोप है कि नगर निगम की अनदेखी के कारण रोजाना हादसों का खतरा बना हुआ है. घटना के बाद क्षेत्रवासियों ने जल्द से जल्द सीवरेज समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग उठाई है. लोगों का कहना है कि यदि समय रहते व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है.
About the AuthorMonali Paul
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Jodhpur,Rajasthan



