लाखों के टर्नओवर वाले आईपीएल को टक्कर दे रहा है पाली का यह जीपीपीएल, जानिए क्यों लगी यहां खिलाड़ियों की इतनी महंगी बोली

Last Updated:June 17, 2026, 23:20 IST
पाली में आयोजित होने वाले गुरु पुष्कर प्रीमियर लीग (GPPL) सीजन-3 के ऑक्शन ने सभी को चौंका दिया. खिलाड़ियों पर हजारों रुपये की बोलियां लगीं, जिसमें निमय कवाड़ 70 हजार रुपये के साथ सबसे महंगे खिलाड़ी बने. 19 से 21 जून तक होने वाले इस टूर्नामेंट में छह टीमें हिस्सा लेंगी और क्रिकेट प्रेमियों को रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे.
पाली. अगर आप सोचते हैं कि करोड़ों और लाखों रुपयों की बोलियों वाला रोमांच सिर्फ बीसीसीआई के आईपीएल (IPL) में ही देखने को मिलता है, तो जनाब ज़रा ठहरिए! हमारे राजस्थान के पाली में भी एक ऐसा ही ‘मिनी आईपीएल’ शुरू हो चुका है, जहां खिलाड़ियों पर हजारों-लाखों रुपयों की बोलियां लगती हैं और माहौल बिल्कुल इंटरनेशनल मैच जैसा हो जाता है. श्री गुरु पुष्कर देवेन्द्र युवा मंडल संस्था की ओर से आयोजित होने वाले जीपीपीएल यानि की गुरु पुष्कर प्रीमियर लीग सीजन-3 धमाकेदार टूर्नामेंट का काउंटडाउन शुरू हो चुका है और खिलाड़ियों के ऑक्शन यानी नीलामी ने हर किसी को हैरान कर दिया है.
70 हजार में खरीदा गया खिलाड़ी जीपीपीएल (गुरु पुष्कर प्रीमियर लीग) सीजन-3 क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए पुष्कर साधना केंद्र में खिलाड़ियों का ऑक्शन हुआ. ऑक्शन में निमय कवाड़ सबसे महंगे खिलाड़ी रहे, जिन्हें 70 हजार रुपए में खरीदा गया. वहीं सौरभ बोकड़िया 59 हजार रुपए की बोली के साथ दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने. टूर्नामेंट 19, 20 और 21 जून को बोहरा कंपाउंड में खेला जाएगा जो अपने आप में बेहद रोमांचक होता है. युवा मंडल के मीडिया प्रभारी विनित कवाड़ और मनोज कवाड़ ने की माने तो जीपीपीएल सीजन-3 के लिए खिलाड़ियों का ऑक्शन पुष्कर साधना केंद्र में आयोजित किया गया. ऑक्शन में विभिन्न टीमों ने खिलाड़ियों पर बोली लगाई. निमय कवाड़ 70 हजार रुपये के साथ सबसे महंगे खिलाड़ी रहे. वहीं सौरभ बोकड़िया को 59 हजार रुपए की बोली के साथ दूसरी सबसे बड़ी खरीद मिली. अब जल्द ही इस टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा.
6 टीमे लेंगी भाग और तीन दिन होगा मैच क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर हर साल लोगों में गजब का उत्साह होता है. इस बार बात की जाए तो क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 19, 20 और 21 जून को बोहरा कंपाउंड में किया जाएगा. प्रतियोगिता के मुख्य प्रायोजक रोटोप्लास्ट केबल एंड वायर (सुकनराज संचेती परिवार) हैं. वहीं एमएफसी पाली सह-प्रायोजक की भूमिका में रहेगा. टूर्नामेंट में कुल छह टीमें भाग लेंगी. इनमें शेरखान बुल्स (अमरचंद संचेती), एम मान्यवर रॉयल्स (विकास संचेती), विमला बेन इलेवन (कमल तलेसरा), भेरवा रॉयल्स (विजेश गोलेच्छा), कवाड़ क्लासिक (विकास कवाड़) और नाकोड़ा चैम्पियंस (अरविंद गोलेच्छा) शामिल हैं.
इन्होंने किया ऑक्शन प्रक्रिया को पूरा ऑक्शन प्रक्रिया को सफलता पूर्वक संचालन का काम निखिल बाफना और प्रतिक सराफ ने किया. इस दौरान कार्यकारी अध्यक्ष नरेश मेहता, सचिव रोहित गोलेच्छा, संदीप कवाड़, दीपक चौपड़ा, सुमित कवाड़, चैनराज गोलेच्छा दिनेश गोलेच्छा, विशाल कवाड़, सुनील मेहता सहित कई युवा सदस्य मौजूद रहे.
About the AuthorMonali Paul
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Pali,Pali,Rajasthan



