Shreyanka Patil Injury: नीदरलैंड से जीत तो गए, लेकिन टेंशन में कप्तान, नहीं पता श्रेयंका की चोट कितनी गंभीर, क्या वर्ल्ड कप से हो जाएंगी बाहर?

होमखेलक्रिकेट
जीत तो गए, लेकिन टेंशन में कप्तान, नहीं पता श्रेयंका की चोट कितनी गंभीर
Last Updated:June 17, 2026, 23:33 IST
shreyanka patil injury update: श्रेयंका पाटिल की चोट कितनी गंभीर है इसे लेकर कोई अपडेट नहीं आया है. नीदरलैंड पर जीत के बाद जब कप्तान हरमनप्रीत कौर से उनकी स्थिति के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘मेरे पास फिलहाल कोई सही अपडेट नहीं है.’ मैच में फील्डिंग करते हुए चोटिल श्रेयंका चोटिल हो गईं थीं, जिसके बाद उन्हें स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाना पड़ा.पैर मुड़ने से चोटिल हुईं श्रेयंका पाटिल.
नई दिल्ली. महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच भारतीय टीम की चिंता बढ़ गई है. लीड्स के हेडिंग्ले में नीदरलैंड के खिलाफ ‘ग्रुप ए’ मैच में भारत ने जीत तो दर्ज कर ली, लेकिन ऑफ-स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर श्रेयंका पाटिल के दाहिने टखने में मोच आ गई, जिसके बाद उन्हें स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाना पड़ा. यह घटना नीदरलैंड की पारी के छठे ओवर की पहली गेंद पर हुई. श्रेयंका मिड-ऑन की तरफ गेंद का पीछा कर रही थीं, तभी उनके दाहिने टखने में मोच आ गई और वह मैदान पर गिर गईं. उन्होंने तुरंत अपना टखना पकड़ा और दर्द से कराहने लगीं, जिसके बाद साथी खिलाड़ी मदद के लिए उनकी ओर दौड़ीं.
स्ट्रेचर पर ले जाने से पहले भारतीय टीम के मेडिकल स्टाफ ने मैदान पर ही श्रेयंका की जांच की. इस दौरान श्रेयंका काफी परेशानी में नजर आईं, उन्होंने अपना चेहरा ढका हुआ था. चोट काफी गंभीर लग रही है, क्योंकि जब उन्होंने जमीन से उठने की कोशिश की तो वह चोटिल टखने पर बिल्कुल भी वजन नहीं डाल पा रही थीं. यह चोट इसलिए भी चिंताजनक है, क्योंकि श्रेयंका का पहले भी चोटों से जूझने का इतिहास रहा है. वह पहले भी कई महीनों तक खेल से दूर रही थीं. जुलाई 2024 में श्रीलंका में खेले गए विमेंस टी20 एशिया कप के दौरान उनकी उंगली में फ्रैक्चर हो गया था.
View this post on Instagram



