Health

साल में सिर्फ 2 महीने मिलता है ये फल, डायबिटीज के मरीजों के लिए संजीवनी, ग्लूकोज, प्रोटीन और विटामिन का भंडार

Last Updated:June 17, 2026, 20:07 IST

Jamun Health Benefits: डॉ. संतोष मौर्य ने बताया कि जामुन एक मौसमी फल है, जो गर्मी के अंत और वर्षा ऋतु की शुरुआत में कुछ समय के लिए उपलब्ध होता है. साल में महज 2 महीने ही ये फल खाने को मिलता है. इसे खाने से पाचन ठीक रहता है. बल्ड शुगर नियंत्रित रहता है और खून की कमी दूर होती है. इसके अलावा त्वचा एवं बालों के लिए भी काफी फायदेमंद माने जाते है.

खरगोन. खरगोन सहित प्रदेश के कई शहरों में इन दिनों जामुन 200 रुपये किलो तक बिक रही है, लेकिन जिले के कई ग्रामीण इलाकों और नर्मदा किनारे बसे क्षेत्रों में लोग इसे मुफ्त में तोड़कर खा रहे हैं. यहां सड़कों, गलियों और खेतों के आसपास बड़ी संख्या में जामुन के पेड़ लगे हुए हैं. सुबह-शाम लोग इन पेड़ों से ताजा जामुन तोड़ने पहुंच रहे हैं. साल में केवल एक-दो महीने मिलने वाला यह मौसमी फल स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है.

हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार जामुन में कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं. यही वजह है कि 200 रुपए किलो बिकने के बाद भी लोग खरीदकर बड़े चाव से खा रहे है. हालांकि, खरगोन के कई इलाकों में लोगों को इसे खरीदने की जरूरत नहीं पड़ती, क्योंकि यहां प्राकृतिक रूप से बड़ी संख्या में जामुन के पेड़ मौजूद हैं.

डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंदखरगोन के आयुर्वेद विशेषज्ञ (एमडी) डॉ. संतोष मौर्य ने बताया कि जामुन एक मौसमी फल है, जो गर्मी के अंत और वर्षा ऋतु की शुरुआत में कुछ समय के लिए उपलब्ध होता है. इसका नियमित और संतुलित सेवन कई शारीरिक समस्याओं में लाभ पहुंचाता है. खासतौर पर डायबिटीज के मरीजों के लिए यह उपयोगी माना जाता है. जामुन शरीर में ग्लूकोज के स्तर को नियंत्रित रखने में मदद करता है, जिससे ब्लड शुगर अचानक बढ़ने की संभावना कम हो सकती है.

यूरिन सम्बंधित रोगों में लाभउन्होंने बताया कि, जिन लोगों को बार-बार पेशाब आने की परेशानी रहती है, उनके लिए भी जामुन लाभकारी हो सकता है. यह शरीर की मूत्र नियंत्रण क्षमता को बेहतर बनाने में मदद करता है. इसके अलावा जामुन में आयरन, प्रोटीन और कई जरूरी विटामिन पाए जाते हैं, जो शरीर की कार्यक्षमता को मजबूत बनाते हैं. इसी के साथ जामुन में विटामिन-सी अच्छी मात्रा में पाया जाता है. इसके सेवन से शरीर में आयरन के अवशोषण में मदद मिलती है, जिससे खून की कमी और एनीमिया जैसी समस्याओं में लाभ मिल सकता है.

त्वचा, बाल और पाचन के लिए भी उपयोगीजामुन का सेवन पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करता है. यह पेट संबंधी कई समस्याओं में राहत पहुंचा सकता है. इसके अलावा इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट तत्व त्वचा को स्वस्थ रखने और बालों की गुणवत्ता सुधारने में भी सहायक माने जाते हैं. इसलिए इसे संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए लाभकारी फल माना जाता है.

सेवन करते समय रखें ये सावधानीडॉ. संतोष मौर्य ने बताया कि जामुन का सेवन खाली पेट अधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए. इसे भोजन के बाद खाना ज्यादा बेहतर माना जाता है. साथ ही यदि जामुन पर काला नमक, सेंधा नमक या हल्का मसाला डालकर खाया जाए तो इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. हालांकि किसी भी चीज की तरह इसका सेवन भी सीमित मात्रा में ही करना चाहिए.

About the AuthorMohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Khargone,Madhya Pradesh

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj