IND W vs NED W: स्मृति मंधाना का महारिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय, तोड़ा मिताली-हरमन का कीर्तिमान

होमखेलक्रिकेट
स्मृति मंधाना का महारिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
Last Updated:June 17, 2026, 21:02 IST
Smriti Mandhana Record: नीदरलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच में स्मृति मंधाना ने 74 रन की धमाकेदार पारी खेली. 47 गेंदों का सामना करते हुए मंधाना ने अपनी इस पारी में 11 चौके और एक छक्का लगाया. उनकी इस पारी से भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 209 रन का बड़ा टोटल खड़ा किया. मंधाना ने इस पारी के दौरान कई रिकॉर्ड भी नाम किए.स्मृति मंधाना महिला टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाली भारतीय बनीं.
नई दिल्ली. भारतीय महिला टीम की स्टार ओपनर बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने नीदरलैंड के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेलकर बड़ा रिकॉर्ड नाम कर लिया. उनका यह इस टूर्नामेंट के इतिहास में छठा 50+ स्कोर है. इसके साथ मंधाना महिला टी20 वर्ल्ड कप में 6 बार 50+ स्कोर बनाने वाली पहली भारतीय बन गई हैं. मंधाना ने कप्तान हरमनप्रीत कौर और पूर्व भारतीय क्रिकेटर मिताली राज का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 5-5 बार इस कारनामे को अंजाम दिया है. टी20 इंटरनेशनल में मंधाना के यह 36वां पचास या इससे ज्यादा का स्कोर रहा.
इस रिकॉर्ड पर भी जमाया कब्जामंधाना टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट (पुरुष या महिला) में 600 चौके लगाने वाली भी दुनिया की पहली बल्लेबाज बन गई हैं. 30 साल की इस बल्लेबाज ने 11 चौकों के साथ अपने चौकों की संख्या को 604 कर दिया. महिला टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा चौके लगाने के मामले में वह बड़े आराम से पहले स्थान पर मौजूद हैं. उनके बाद सूजी बेट्स और चमारी अटापट्टू का नाम है. बेट्स ने 524 चौके लगाए हैं, जबकि अटापट्टू के नाम 493 चौके हैं.
मंधाना ने खेली 74 रन की पारी‘ग्रुप-ए’ का यह मुकाबला हेडिंग्ले में खेला गया. नीदरलैंड की कप्तान बेबेट डी लीडे ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. भारत ने निर्धारित ओवरों में 5 विकेट खोकर 209 रन बनाए. शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना की जोड़ी ने 70 गेंदों में 115 रन की साझेदारी की. शेफाली 38 गेंदों में 55 रन बनाकर आउट हुईं. उनकी इस पारी में 10 चौके शामिल रहे. मंधाना 47 गेंदों में 1 छक्के और 11 चौकों के साथ 74 रन बनाकर आउट हुईं.
ऋचा-हरमन ने 200 का स्कोर पार करायाभारतीय टीम 168 के स्कोर तक 4 विकेट गंवा चुकी थी. यहां से ऋचा घोष (नाबाद 20) ने कप्तान हरमनप्रीत कौर (12) के साथ पांचवें विकेट के लिए 15 गेंदों में 31 रन की साझेदारी करते हुए भारत को विशाल स्कोर तक पहुंचाया. दीप्ति शर्मा (नाबाद 10) पारी की अंतिम दो गेंदें खेलने मैदान पर उतरीं, जिसमें एक छक्का और एक चौका लगाकर भारत को 209/5 के स्कोर तक पहुंचाया. नीदरलैंड की तरफ से कैरोलिन डी लैंग ने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए, जबकि आइरिस ज्विलिंग, हीथर सीगर्स और मर्थे वैन डेन राड ने 1-1 विकेट अपने नाम किया.
About the AuthorShivam Upadhyay
शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
New Delhi,New Delhi,Delhi



