चमकने को तैयार हैं नए सितारे, 2026-27 में इन चेहरों से गुलजार होगा बॉलीवुड, देखिए पूरी लिस्ट

Last Updated:June 17, 2026, 15:49 IST
बॉलीवुड में हर साल नए चेहरों की एंट्री होती है, लेकिन 2026-27 कुछ खास है. नए सितारों के साथ साउथ के नामी चेहरे भी हिंदी फिल्मों में कदम रखने जा रहे हैं. जिन पर इंडस्ट्री और दर्शकों की नजरें टिकी हैं. साईं पल्लवी और श्रीलीला के साथ-साथ इस लिस्ट में वो स्टारकिड्स भी हैं. जिनपर लोगों की निगाहें टिकी हुई हैं.
नई दिल्ली. हर साल बॉलीवुड में नए चेहरे दस्तक देते हैं, लेकिन 2026-27 की तस्वीर कुछ अलग नजर आ रही है. साउथ में तहलका मचाने के बाद जहां दो हसीनाओं की एंट्री पर चर्चाएं हैं. वहीं, कुछ जवां चेहरे भी इस लिस्ट में शामिल हैं, जिनकी एंट्री को लेकर अभी से चर्चा शुरू हो चुकी है. कोई साउथ सिनेमा से अपनी चमक लेकर आ रहा है तो कोई फिल्मी परिवार की विरासत को आगे बढ़ाने की तैयारी में है. बड़े बैनर, शानदार लॉन्च और हाई-प्रोफाइल प्रोजेक्ट्स के चलते इन चेहरों पर सबकी निगाहें टिकी हैं. ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि आने वाले वक्त में बॉक्स ऑफिस पर नई पीढ़ी का दबदबा देखने को मिल सकता है. कौन-कौन हैं इस लिस्ट में चलिए बताते हैं…
नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ में माता ‘सीता’ का किरदार निभाती नजर आनेवाली साईं पल्लवी, साउथ इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा और चर्चित अभिनेत्रियों में से हैं. पिछले महीने रिलीज हुई रोमांटिक ड्रामा ‘एक दिन’ के साथ उन्होंने हिंदी फिल्मों में कदम रखा है. इस फिल्म में उनके हीरो आमिर खान के बेटे जुनैद खान थे. अपनी सहज अदाकारी और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस के लिए मशहूर साई पल्लवी पहले से ही पूरे देश में बड़ी फैन फॉलोइंग रखती हैं. ऐसे में ‘एक दिन’ से डेब्यू करनेवाली साईं पल्लवी की ‘रामायण’ भी उनके दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. इसी साल वह माता ‘सीता’ के किरदार में भी नजर आएंगी. फाइल फोटो
शानदार डांसिंग स्किल्स और एनर्जेटिक स्क्रीन प्रेजेंस के लिए लोकप्रिय श्रीलीला अब बॉलीवुड में कदम रखने के लिए तैयार हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह कार्तिक आर्यन के साथ एक रोमांटिक एंटरटेनर फिल्म में नजर आनेवाली हैं. जिसका निर्माण एक बड़े प्रोडक्शन हाउस द्वारा किया जा रहा है. फिलहाल अपनी बढ़ती लोकप्रियता और मजबूत फैन बेस के चलते श्रीलीला हिंदी सिनेमा की सबसे चर्चित नई एंट्रीज में शामिल मानी जा रही हैं. फाइल फोटो
Add as Preferred Source on Google
अंश दुग्गल फिल्म ‘नखरेवाली’ के जरिए बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने जा रहे हैं. यह फिल्म हिंदी सिनेमा में उनका पहला बड़ा प्रोजेक्ट है और उन्हें इंडस्ट्री के उभरते सितारों में शामिल करती है. हालांकि, दर्शक हमेशा से नए लीडिंग एक्टर्स को देखने के लिए उत्साहित रहे हैं. ऐसे में ‘नखरेवाली’ अंश को खुद को साबित करने का बड़ा मौका दे सकती है. फाइल फोटो
प्रगति श्रीवास्तव भी ‘नखरेवाली’ के जरिए बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रही हैं. क्षेत्रीय सिनेमा में अपने काम और स्क्रीन प्रेज़ेंस से ध्यान खींच चुकी प्रगति अब हिंदी फिल्मों में अपनी पहचान बनाने के लिए तैयार हैं. माना जा रहा है कि यह फिल्म उन्हें बड़े दर्शक वर्ग तक पहुंचने और अपनी प्रतिभा दिखाने का एक अहम मंच दे सकती है. फोटो साभार-@awwwrat/Instagram
बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा लंबे समय से अपनी बॉलीवुड एंट्री को लेकर चर्चा में हैं. अभिनय और फिल्ममेकिंग की ट्रेनिंग लेने के बावजूद, उन्होंने अब तक खुद को लाइमलाइट से दूर रखा है, जिससे उनके डेब्यू को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ गई है. इसके अलावा हिंदी सिनेमा के जाने माने स्टार गोविंदा के बेटे होने के कारण यशवर्धन से उम्मीदें भी काफी ज्यादा हैं. फाइल फोटो
कोमल पावस्कर फिल्म ‘इकाई’ के जरिए बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने जा रही हैं, जिसमें उनके साथ राघव जुयाल नजर आएंगे. मशहूर निर्देशक विकास बहल द्वारा निर्देशित यह फिल्म हिंदी सिनेमा में कोमल की एंट्री का जरिया बनी है.फिलहाल इंडस्ट्री में पहले से चर्चा बटोर रही इस फिल्म के जरिए कोमल पर दर्शकों की खास नजर है. फोटो साभार-@komalpawaskar1/Instagram
राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की नातिन नाओमिका सरन भी बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने जा रही हैं. वह ‘जान है तू मेरी’ के जरिए बड़े पर्दे पर कदम रखेंगी, जिसे मैडॉक फिल्म्स का समर्थन प्राप्त है. एक प्रतिष्ठित फिल्मी परिवार की विरासत के साथ आने वाली नाओमिका का डेब्यू पहले से ही इंडस्ट्री में काफी चर्चा बटोर रहा है. इसे आने वाले समय की सबसे चर्चित लॉन्च में से एक माना जा रहा है. फाइल फोटो
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



