Health

इस जंगली फल को खाकर 70 की उम्र में भी आ जाएगी जवानी ! शरीर की नस-नस में भरेगी ताकत

Last Updated:June 18, 2026, 23:33 IST

Jungle Fruit Health Benefits: बेल एक पारंपरिक जंगली फल है, जिसे पोषक तत्वों का खजाना माना जाता है. इसमें फाइबर, विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो पाचन, इम्यूनिटी और ओवरऑल हेल्थ को बेहतर बनाए रखने में मदद कर सकते हैं. बढ़ती उम्र में भी यह फल संतुलित आहार का एक पौष्टिक हिस्सा बन सकता है.इस जंगली फल को खाकर 70 की उम्र में भी आ जाएगी जवानी ! नस-नस में भरेगी ताकतZoomबेल का सेवन करने से शरीर को ताकत मिलती है और एजिंग प्रोसेस धीमी हो सकती है.

Natural Superfruit for Health: हमारे आसपास कई ऐसे फल होते हैं, जो सेहत के लिए अमृत से कम नहीं होते हैं. प्रकृति में ऐसे कई फल पाए जाते हैं, जो पोषक तत्वों का खजाना माने जाते हैं. इन्हीं में से एक बेल फल है. ग्रामीण इलाकों और जंगलों के आसपास आसानी से मिलने वाला यह फल आयुर्वेद में भी लंबे समय से इस्तेमाल किया जाता रहा है. माना जाता है कि बेल में मौजूद विटामिन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट शरीर को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं. बेल शरीर को कई तरह के फायदे दे सकता है और आपको बुढ़ापे तक स्वस्थ रख सकता है.

वेबएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक बेल फल में फाइबर, विटामिन C, कैल्शियम, पोटैशियम और कई तरह के पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं. ये पोषक तत्व शरीर का कामकाज बेहतर बनाए रखने में मदद करते हैं. गर्मियों में बेल का शरबत भी काफी लोकप्रिय होता है. एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर फूड्स शरीर को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने में मदद कर सकते हैं, जो उम्र बढ़ने की प्रक्रिया से जुड़ा माना जाता है. बेल को पाचन स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है. इसमें मौजूद फाइबर आंतों की सेहत को बेहतर बनाए रखने में मदद कर सकता है. कई लोग कब्ज या पेट से जुड़ी सामान्य समस्याओं में भी बेल का सेवन करते हैं. स्वस्थ पाचन तंत्र का असर पूरे शरीर की सेहत पर पड़ता है, इसलिए इसे अच्छे स्वास्थ्य की बुनियाद माना जाता है.

बेल में मौजूद कार्बोहाइड्रेट और अन्य पोषक तत्व शरीर को एनर्जी देते हैं. यही वजह है कि कई लोग गर्मियों में बेल का शरबत पीना पसंद करते हैं. यह शरीर को हाइड्रेट रखने में भी सहायक हो सकता है. विटामिन C और अन्य प्लांट-बेस्ड कंपाउंड की मौजूदगी के कारण बेल को इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए भी लाभकारी माना जाता है. मजबूत इम्यून सिस्टम शरीर को कई सामान्य संक्रमणों से लड़ने में मदद करता है. हालांकि किसी भी फल को किसी बीमारी का इलाज नहीं माना जाना चाहिए.

उम्र बढ़ने के साथ शरीर को अधिक पोषण और बेहतर देखभाल की जरूरत होती है. ऐसे में फाइबर, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर फल डाइट का हिस्सा बन सकते हैं. बेल भी इन्हीं फलों में से एक है, जो संतुलित भोजन के साथ मिलकर स्वास्थ्य को सपोर्ट कर सकता है. बेल का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए. किसी भी स्वास्थ्य समस्या या विशेष डाइट का पालन करने वाले लोगों को अपने डॉक्टर या डाइटिशियन की सलाह लेना बेहतर होता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.About the Authorअमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj