Aaj 16 June Tula Rashifal: तुला राशि के लिए बड़ा दिन! नौकरी और कारोबार में मिलेगा फायदा, खुलेंगे सफलता के नए रास्ते

Last Updated:June 16, 2026, 06:40 IST
Aaj ka Tula Rashifal 16 June 2026: तुला राशि वालों के लिए मंगलवार सफलता, सम्मान और प्रगति का दिन साबित हो सकता है. करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं और लंबे समय से रुके कार्यों में गति आएगी. व्यापार से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण ग्राहकों और साझेदारों से लाभ मिलने की संभावना है. परिवार के वरिष्ठ सदस्यों का मार्गदर्शन महत्वपूर्ण निर्णयों में मददगार रहेगा. मानसिक और शारीरिक ऊर्जा अच्छी रहने से कार्य समय पर पूरे होंगे. हनुमान जी की पूजा, चमेली के तेल का दीपक और हनुमान चालीसा का पाठ विशेष शुभ फल देने वाला माना गया है.
ख़बरें फटाफट
Aaj ka Tula Rashifal: तुला राशि के जातकों के लिए 16 जून यानी आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है. आज चंद्रमा आपकी राशि से दशम भाव यानी कर्क राशि में गोचर कर रहे हैं. ज्योतिष शास्त्र में दशम भाव को कर्म, करियर, प्रतिष्ठा, पद, सम्मान और सामाजिक पहचान का भाव माना जाता है. चंद्रमा का यह गोचर आपके जीवन में सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा.
अजमेर के प्रसिद्ध ज्योतिष हिमांशु दाधीच के अनुसार, आज आपका पूरा ध्यान अपने लक्ष्यों और जिम्मेदारियों पर केंद्रित रहेगा. नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन विशेष रूप से अनुकूल है. आज आपके कार्य करने की शैली, नेतृत्व क्षमता और प्रबंधन कौशल की सराहना हो सकती है. वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और आपके सुझावों को महत्व दिया जाएगा.
नई जिम्मेदारियों के लिए आज का दिन रहेगा शुभ
यदि आप किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करने की योजना बना रहे हैं या नई जिम्मेदारी लेने के बारे में सोच रहे हैं तो आज का दिन इसके लिए शुभ साबित हो सकता है. व्यापार से जुड़े लोगों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहने वाला है. आज पुराने संपर्कों से फायदा मिल सकता है और किसी महत्वपूर्ण ग्राहक या साझेदार के साथ सकारात्मक बातचीत होने की संभावना है. लंबे समय से अटके हुए कार्यों में भी गति आएगी.
परिवार का मिलेगा भरपूर सहयोग
कामकाज की व्यस्तता के बावजूद परिवार का पूरा सहयोग और समर्थन आपको मिलता रहेगा. घर के सदस्यों का उत्साहवर्धन आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा. विशेष रूप से पिता या पिता समान किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा. उनके अनुभव और सलाह से किसी महत्वपूर्ण निर्णय में सफलता मिल सकती है.
स्वास्थ्य के लिहाज से दिन रहेगा बेहतर
स्वास्थ्य की बात करें तो आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा. मानसिक रूप से आप मजबूत और सकारात्मक महसूस करेंगे. ऊर्जा का स्तर अच्छा रहेगा, जिससे आप अपने कार्य समय पर पूरे कर पाएंगे. अत्यधिक काम के बीच आराम के लिए भी समय निकालना आवश्यक रहेगा.
तुला राशि के जातक आज करें ये उपाय
आज मंगलवार का शुभ दिन है जो भगवान हनुमान को समर्पित होता है, इसलिए आज के दिन हनुमान जी के मंदिर में जाकर चमेली के तेल का दीपक जलाएं और श्रद्धापूर्वक हनुमान चालीसा का पाठ करें. यह उपाय करने से बजरंगबली की कृपा प्राप्त होती है, बाधाएं दूर होती है और कार्यों में सफलता के मार्ग खुलते हैं. साथ ही मनोकामनाओं की पूर्ति और आत्मबल में वृद्धि होती है.
About the Authordeep ranjan
दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Ajmer,Rajasthan
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.



