Entertainment

Manoj Bajpayee Thriller Movies on OTT : मनोज बाजपेयी की 7 धांसू थ्रिलर्स, रोंगटे खड़े कर देंगी सस्पेंस से भरी कहानियां, ओटीटी पर कर रहीं राज

Last Updated:June 18, 2026, 22:09 IST

Manoj Bajpayee Thriller Movies on OTT : ओटीटी के किंग मनोज बाजपेयी हर मिजाज की फिल्में की हैं, मगर उन्हें दर्शकों ने क्राइम-थ्रिलर में सबसे ज्यादा पसंद किया है. आज हम आपको उनकी 7 ऐसी थ्रिलर फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप वीकेंड पर अपने दोस्तों और करीबियों के साथ एन्जॉय कर सकते हैं. ‘डायल 100’ से लेकर ‘नाम शबाना’ तक, इन 7 फिल्मों में आपको मनोज बाजपेयी की दमदार परफॉर्मेंस देखने को मिलेगी.

नई दिल्ली: मनोज बाजपेयी की खासियत है कि वे जिस भी किरदार को निभाते हैं, उसे अपना बना लेते हैं. लगता है मानो वह किरदार सिर्फ उनके लिए लिखा गया था. थ्रिलर फिल्मों में उनकी परफॉर्मेंस का कोई मुकाबला ही नहीं है. एक्टर की 7 बेहतरीन थ्रिलर फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर मौजूद हैं, जिन्हें आप जब चाहें देख सकते हैं.

अगर आप रियल-टाइम थ्रिलर देखना चाहते हैं, तो ‘डायल 100’ एक बेहतरीन विकल्प है. फिल्म में मनोज बाजपेयी ने एक पुलिस अफसर की भूमिका निभाई है. कहानी में मोड़ तब आता है, जब उन्हें नीना गुप्ता के किरदार वाली एक परेशान महिला का फोन आता है, जिसके इरादे बेहद खतरनाक और छुपे हुए होते हैं. सस्पेंस से भरी इस फिल्म का मजा आप जी5 पर ले सकते हैं.

अगर आपको मर्डर मिस्ट्री पसंद है, तो ‘साइलेंस… कैन यू हीयर इट?’ और इसका सीक्वल ‘साइलेंस 2’ देख सकते हैं. क्लासिक इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर में मनोज बाजपेयी एक सख्त एसीपी के रोल में दिखाई देते हैं. वे एक हाई-प्रोफाइल मर्डर केस की गुत्थी सुलझाते नजर आते हैं. ये दोनों ही फिल्में जी5 पर मौजूद हैं.

Add as Preferred Source on Google

‘नाम शबाना’ एक जबरदस्त स्पाई एक्शन-थ्रिलर है. इस फिल्म में तापसी पन्नू अहम भूमिका में हैं, लेकिन मनोज बाजपेयी ने उनके तेज-तर्रार और अक्लमंद हैंडलर ‘राणाडे’ का किरदार निभाकर पूरी महफिल लूट ली है. अगर आपने इसे मिस कर दिया है, तो आप इसे अमेजन प्राइम वीडियो या जी 5 पर देख सकते हैं.

क्राइम और पत्रकारिता की दुनिया को करीब से देखना है, तो ‘डिस्पैच’ आपकी वॉच लिस्ट में होनी चाहिए. कनु बहल के निर्देशन में बनी फिल्म में मनोज बाजपेयी एक उम्रदराज और सिस्टम से निराश क्राइम जर्नलिस्ट के रोल में हैं. वे कॉरपोरेट और अंडरवर्ल्ड के बीच चल रही गहरी साजिशों का पर्दाफाश करते हैं. फिल्म भी जी5 पर मौजूद है.

प्रकाश झा की फिल्म ‘राजनीति’ एक जबरदस्त और हाई-वोल्टेज पॉलिटिकल थ्रिलर है, जिसकी कहानी महाभारत से प्रेरित है. फिल्म में मनोज बाजपेयी ने चालाक, महत्वाकांक्षी और निर्दयी नेता वीरेन्द्र प्रताप का आइकॉनिक किरदार निभाया है. शानदार फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘सत्या’ को आप मिस नहीं कर सकते. यह भारतीय सिनेमा की एक कल्ट गैंगस्टर-थ्रिलर फिल्म है. इसमें मनोज बाजपेयी ने ‘भिकू म्हात्रे’ का यादगार किरदार निभाया है. वे फिल्म से रातों-रात स्टार बन गए थे. इस मास्टरपीस को आप सोनी लिव पर एन्जॉय कर सकते हैं.

फिल्म ‘अक्स’ एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है. फिल्म में मनोज बाजपेयी ने एक बेहद रहस्यमयी, सिरफिरे और डरावने सीरियल किलर की भूमिका निभाई है, जो रोंगटे खड़े कर देती है. फिल्म में उनके साथ महानायक अमिताभ बच्चन भी अहम भूमिका में हैं. इस फिल्म को आप यूट्यूब पर बिल्कुल मुफ्त में देख सकते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj