Business

दिल्ली लक्ष्मी योजना में ₹2,500 तभी मिलेगा जब बेटियों को लग जाएगा ये खास टीका

Last Updated:August 10, 2026, 15:13 IST

Delhi Lakshmi Yojana Eligibility: दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए रजिस्‍ट्रेशन शुरू हुए नौ दिन हो चुके हैं. शुरुआती 7 दिनों में कुल 5,14,460 से अधिक रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं. लेकिन इनमें करीब आधे यानी 2,18,728 से ज्यादा आवेदन ही अंतिम रूप से जमा हुए हैं. आवेदन के लिए लगाई गई कुछ शर्तों की वजह से इस योजना का लाभ उठाना कठिन हो गया है.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Insideदिल्ली लक्ष्मी योजना में ₹2,500 तभी मिलेगा जब बेटियों को लग जाएगा ये खास टीका Zoomदिल्‍ली लक्ष्‍मी योजना के लिए रजिस्‍ट्रेशन चालू हैं.

नई दिल्‍ली. दिल्ली सरकार की लक्ष्मी योजना के लिए रजिस्‍ट्रेशन शुरू हो चुके हैं. इस योजना का लाभ उठाने की सोच रही महिलाओं के लिए नियमों की लिस्ट थोड़ी लंबी और अनोखी है. अगर आप सोच रही हैं कि सिर्फ फॉर्म भरने और कुछ जरूरी कागजता अपलोड करने से ही आप बैंक खाते में 2500 रुपये आ जाएंगे, तो जरा रुकिए. इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको बच्चों की वैक्सीन फाइल से लेकर पर्यावरण की कसममें खाने तक, कई ‘अनोखे पड़ावों’ से गुजरना होगा. भारत में टीकाकरण हमेशा स्वैच्छिक (Voluntary) रहा है, यहाँ तक कि कोविड का टीका भी अनिवार्य नहीं था. ऐसे में टीकाकरण को योजना की पात्रता से जोड़ना अपने आप में एक अनोखा और दुर्लभ प्रयोग है.

दिल्‍ली लक्ष्‍मी योजना की नई स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) के मुताबिक, जो महिला इस योजना के लिए आवेदन के लिए पात्र हैं, उनके घर के सभी बच्चों का पूरा टीकाकरण होना चाहिए. परिवार की 14 साल से अधिक उम्र की बेटियों को ह्यूमन पैपिलोमावायरस की वैक्सीन भी लगी होनी चाहिए. शायद यह पहली बार है कि किसी सरकारी कल्‍याणकारी योजना को सीधे टीकाकरण कार्ड से जोड़ा गया है.

पर्यावरण संरक्षण की ऑनलाइन शपथ भी लीजिए

हिन्‍दुस्‍तान टाइम्‍स की एक रिपोर्ट के अनुसार, लक्ष्मी योजना का लाभ आपको तभी मिलेगा जब आप पर्यावरण प्रेमी बनेंगी. एसओपी के अनुसार, आवेदकों को कुछ सामाजिक और राष्ट्रीय अभियानों के लिए ऑनलाइन शपथ (Pledge) लेनी होगी. इनमें शामिल है, एक पेड़ मां के नाम, स्वच्छ भारत अभियान और सिंगल-यूज प्लास्टिक को ना आदि अभियान.

डेटा शेयरिंग की देनी होगी बिना शर्त सहमति

अगर आप अपनी पर्सनल डिटेल्स को लेकर थोड़ी पजेसिव हैं, तो यहां आपको दिल थोड़ा बड़ा करना होगा. दिल्‍ली लक्ष्‍मी योजना के के आवेदकों को अपनी व्यक्तिगत जानकारी (Personal Data) अन्य अथॉरिटीज, बैंकिंग पार्टनर्स और संबंधित हितधारकों के साथ शेयर करने की बिना शर्त सहमति देनी होगी. सरकार का कहना है कि यह निगरानी और मूल्यांकन के लिए जरूरी है.

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

August 10, 2026, 15:13 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj