Entertainment

अरिजीत सिंह के बाद म्यूजिक कंपोजर प्रीतम भी ले रहे संन्यास? वायरल पोस्ट से फैंस हुए कंफ्यूज, अब सामने आया सच

Last Updated:June 19, 2026, 06:53 IST

बॉलीवुड गलियारों में इन दिनों एक ही सवाल गूंज रहा है कि क्या अरिजीत सिंह की राह पर चलते हुए म्यूजिक डायरेक्टर प्रीतम ने भी फिल्मों से दूरी बना ली है? अपने जन्मदिन पर प्रीतम ने सोशल मीडिया पर एक भावुक नोट शेयर किया था, जिसने उनके फैंस के होश उड़ा दिए. इंटरनेट पर इस पोस्ट के आते ही उनके संन्यास की अटकलें तेज हो गईं और फैंस कयास लगाने लगे कि वह म्यूजिक इंडस्ट्री छोड़ रहे हैं. हालांकि, अब इस पूरे मामले की असली और राहत देने वाली सच्चाई सामने आ चुकी है.

ख़बरें फटाफट

म्यूजिक कंपोजर प्रीतम ले रहे संन्यास? वायरल पोस्ट की सामने आई सच्चाईZoomम्यूजिक कंपोजर प्रीतम के इंस्टा पोस्ट से फैंस हो गए थे कंफ्यूज.

नई दिल्ली. फेमस सिंगर अरिजीत सिंह ने कुछ समय पहले ही संन्यास का ऐलान किया था. अब लोग मशहूर म्यूजिक कंपोजर प्रीतम के भी म्यूजिक से रिटायरमेंट का कयास लगा रहे हैं. दरअसल, प्रीतम के एक पोस्ट ने फैंस को तगड़ा झटका दिया और हर कोई उनके इस फैसले को लेकर कन्फ्यूज हो गया है. यह पोस्ट इसलिए भी तेजी से वायरल हुआ क्योंकि कुछ समय पहले ही अरिजीत सिंह ने अपने रिटायरमेंट की बात कही थी. लेकिन प्रीतम के फैंस के लिए एक राहत भरी और बड़ी खुशखबरी है, वो अभी कहीं नहीं जा रहे हैं और न ही रिटायरमेंट का उनका कोई इरादा है.

प्रीतम के इंस्टाग्राम पोस्ट ने फैंस को चिंता में डाल दिया और हर कोई यह कयास लगाने लगा कि क्या वह सच में बॉलीवुड छोड़ रहे हैं. हालांकि, हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए एक सोर्स ने कहा, ‘प्रीतम म्यूजिक इंडस्ट्री को अलविदा नहीं कह रहे हैं. वो आगे भी अपना काम जारी रखेंगे. अपने पोस्ट के जरिए उन्होंने सिर्फ यह बताने की कोशिश की है कि कुछ ऐसे और भी काम हैं जिन्हें वह अपनी लिस्ट में ऊपर रखना चाहते हैं और उनके लिए वक्त निकालना चाहते हैं. इसका यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि वो म्यूजिक की दुनिया से हमेशा के लिए दूर हो रहे हैं.

प्रीतम के इंस्टा पोस्ट पर फैंस हुए कंफ्यूज?

प्रीतम ने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाने के बाद इंस्टाग्राम हैंडल पर फैंस के लिए एक दिल छू लेने वाला नोट शेयर किया था. उन्होंने लिखा, ‘आप सभी की शुभकामनाओं के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया. हर किसी को अलग से जवाब देना तो मुमकिन नहीं है, लेकिन प्लीज मेरी इस दिली कशिश और आभार को स्वीकार करें. आज मैंने खुद को एक अनोखा तोहफा देने का फैसला किया है- जिंदगी को एक अलग अंदाज में जीने के लिए कुछ साल खुद के नाम करने का. उन तमाम चीजों को दोबारा जीने का, जिन्हें मैं पीछे छोड़ आया था.’

प्रीतम ने पोस्ट में कही ऐसी बात

उन्होंने आगे लिखा, ‘अब उन नए सफर पर निकलने का वक्त आ गया है, जिसे मैंने बहुत लंबे समय से साइड में रख दिया था. मेनस्ट्रीम का यह सफर वाकई बेहद शानदार रहा है, लेकिन मेरा दिल हमेशा उन अनजानी राहों को टटोलने के लिए बेताब रहा है जिन पर मैं कभी चल नहीं पाया. आप सभी से मिले इस बेइंतहा प्यार और साथ के लिए हमेशा शुक्रिया.’

View this post on Instagram

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj