आम खाने के हैं शौकीन, तो बस गमले में लगा लें यह ऑल टाइम आम का पौधा.. यकीन मानिए हर मौसम में मिलेगा ताजा फल

होमताजा खबरकृषि
आम प्रेमियों के लिए खुशखबरी, एक बार लगाएं यह पौधा और सालभर खाते रहें आम
Last Updated:June 19, 2026, 07:03 IST
बहराइच में उगाई जा रही ऑल टाइम आम की खास किस्म लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है. यह बौना आम का पौधा सालभर फल देता है और इसे गमले में भी आसानी से लगाया जा सकता है. एक ही पेड़ पर बौर, कच्चे और पके आम देखने को मिलते हैं, जिससे हर मौसम में ताजे आमों का आनंद लिया जा सकता है.
बहराइच: आम का सीजन अपने चरम पर है. लगभग सभी पेड़ों पर आम पककर तैयार हो चुके हैं, लेकिन आज हम आपको आम के एक ऐसे पेड़ के बारे में बताने जा रहे हैं, जो ऑल टाइम आम के नाम से प्रसिद्ध है. जहां एक ओर अन्य आम के पेड़ों पर फल पकने की स्थिति में हैं, वहीं इस पेड़ में अब भी बौर आना शुरू हो रहा है. यह 12 महीने फल देने वाला पेड़ है, जिसे लगाकर आप सालभर आम का आनंद ले सकते हैं. इसे आप गमले में लगाकर घर में कहीं भी आसानी से उगा सकते हैं. बौनी प्रजाति होने के साथ-साथ इसमें लगने वाले आम स्वादिष्ट और वजनदार भी होते हैं.
बाग-बगीचे के अलावा घर के गमले में भी लगाना है आसान
आम की इस खास प्रजाति के पौधों को बाग-बगीचे के साथ-साथ लोग गमलों में भी लगा सकते हैं. यदि गमले में लगभग एक कुंतल मिट्टी रखने की क्षमता है, तो यह पेड़ 8 से 10 फीट तक ऊंचाई प्राप्त कर 10 से 15 वर्षों तक लगातार फल दे सकता है. वहीं, यदि गमला छोटा है तो भी यह पेड़ 7 से 8 साल तक स्वस्थ रहकर 12 महीने फल देता रहेगा. इसके लिए केवल समय-समय पर खाद और पानी देने की आवश्यकता होती है.
यहां से कर सकते हैं पौधे की खरीदारी
इस खास प्रजाति के पेड़ में आपको केवल दो-चार महीने नहीं, बल्कि हर मौसम में आम खाने को मिलेंगे. एक ओर जहां इस पेड़ पर आम पकने की अवस्था में रहते हैं, वहीं दूसरी ओर इसकी अन्य शाखाओं पर नए बौर भी निकल आते हैं. एक ही पेड़ पर आपको बौर, कच्चे आम और पके आम एक साथ देखने को मिल जाएंगे.
उत्तर प्रदेश में अब लोग अपने घरों में भी इस पौधे को लगाकर 12 महीने आम का लाभ उठा रहे हैं. बड़ी संख्या में किसान भी जागरूक होकर ऑल टाइम आम की इस खास किस्म को अपना रहे हैं. इस पौधे की शुरुआती कीमत लगभग 100 रुपये से शुरू होती है और किस्म व आकार के अनुसार इसकी कीमत हजारों रुपये तक जा सकती है.
About the AuthorVivek Kumar
विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Bahraich,Bahraich,Uttar Pradesh



