दो देशों से लेकर द्वीपों को जोड़ती हैं ये टनल, जानें दुनिया की 8 सबसे लंबी सुरंगे

Last Updated:June 16, 2026, 16:45 IST
दुनिया की सबसे लंबी रेलवे टनल ने रेलवे के सफर को बदल दिया है. जैसे-जैसे तकनीक आगे बढ़ी अधिक लंबी और सुरक्षित टनल बननी शुरू हो चुकी है.दुनिया की सबसे लंबी रेलवे टनल 50 किलोमीटर से भी ज्यादा लंबी है पहाड़ों से गुजरने वाली टनल इंजिनियरिंग का नायाब नमूना है.
2016 में शुरू हुई गोटथर्ड बेस टनल दुनिया की सबसे लंबी रेलवे सुरंग है. इसकी लंबाई 57.1 किमी है और यह स्विस आल्प्स पहाड़ों के नीचे से गुजरती है. यह उत्तरी और दक्षिणी यूरोप को तेजी से जोड़ती है और माल ढुलाई को आसान बनाती है. इस सुरंग के बनने से ज्यूरिख से मिलान तक की यात्रा लगभग एक घंटा कम हो गई है. (रॉयटर्स)
सेइकन टनल जापान की सबसे लंबी और एशिया की सबसे गहरी रेल सुरंग है. इसकी लंबाई 53.85 किमी है और यह होक्काइडो और होनशू द्वीपों को जोड़ती है. सुरंग का 23.3 किमी हिस्सा समुद्र के नीचे है. इसे 1988 में खोला गया था और इसमें हाई-स्पीड शिंकनसेन ट्रेनें भी चलती हैं. (Wiki Commons)
50.5 किमी लंबी चैनल टनल फ्रांस और ब्रिटेन को इंग्लिश चैनल के नीचे से जोड़ती है. यह दुनिया की सबसे लंबी समुद्र के नीचे की रेल टनल है. इसे 1994 में शुरू किया गया था. टनल में दो रेल लाइनें और एक अलग सर्विस टनल है, जिसका इस्तेमाल रखरखाव और इमरजेंसी में किया जाता है. (Wiki Commons)
Add as Preferred Source on Google
दक्षिण कोरिया की युलहयोन टनल 50.3 किमी लंबी है और यह देश की हाई-स्पीड रेलवे का अहम हिस्सा है. इसे 2016 में शुरू किया गया था. इस टनल में ट्रेनें 300 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं, हालांकि औसत गति करीब 240 किमी प्रति घंटा रहती है. (Facebook)
सोंगशान लेक टनल चीन की सबसे लंबी राष्ट्रीय रेलवे टनल है. इसकी लंबाई 38.82 किमी है और इसमें छह अंडरग्राउंड स्टेशन हैं. यह 200 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली ट्रेनों के लिए बनाई गई है और 2017 में इसके जरिए रेल शुरू हुई थीं. (Wiki Commons)
लोचबर्ग बेस टनल स्विट्जरलैंड में आल्प्स पहाड़ो के नीचे बनाई गई 34.6 किमी लंबी सुरंग है. इसका इस्तेमाल यात्री और मालगाड़ियां दोनों करती हैं. इसमें ट्रेनें 250 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं. हालांकि, इसकी एक टनल अभी पूरी तरह तैयार नहीं हुई है, जिससे कुछ हिस्सों में भीड़भाड़ होती है. (Wiki Commons)
32.65 किमी लंबी न्यू गुआनजियाओ टनल दुनिया की सबसे लंबी डेक्कन रेलवे टनल मानी जाती है. यह चीन की किंगहाई-तिब्बत रेलवे का हिस्सा है और 3300 मीटर से अधिक ऊंचाई पर बनाई गई है. इसके खुलने से यात्रा का समय दो घंटे से घटकर केवल 20 मिनट रह गया. (Wiki Commons)
32.65 किमी लंबी न्यू गुआनजियाओ टनल दुनिया की सबसे लंबी डेक्कन रेलवे टनल मानी जाती है. यह चीन की किंगहाई-तिब्बत रेलवे का हिस्सा है और 3300 मीटर से अधिक ऊंचाई पर बनाई गई है. इसके खुलने से यात्रा का समय दो घंटे से घटकर केवल 20 मिनट रह गया.
गुआडानामा टनल स्पेन की सबसे लंबी रेल सुरंग है. इसकी लंबाई 28.4 किमी है और यह मैड्रिड-वलाडोलिड हाई-स्पीड रेलवे का हिस्सा है. इसे 2007 में खोला गया था. टनल में इमरजेंसी के लिए खास रूम भी बनाया गया है, जिसमें 1200 लोगों को सुरक्षित रखा जा सकता है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



