Entertainment

Tv की पार्वती ने दिखाई बेटी विरीका के अन्नप्राशन की झलक, चांदी के बर्तन में खीर खाती दिखी नन्हीं परी, देखें Pics

Last Updated:June 21, 2026, 16:08 IST

सोनारिका भदौरिया ने अपनी लाडली बेटी विरीका के अन्नप्राशन संस्कार की बेहद खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं.जहां ट्रेडिशनल कपड़ों में सजी नन्हीं विरीका चांदी के बर्तनों में अपनी पहली खीर खाती हुई बेहद क्यूट लग रही हैं. सोनारिका ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा- “अब असली दावत शुरू होने दो!” फैंस विरीका की क्यूटनेस पर खूब कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- अशोक सुंदरी. नीचे देखें उनकी प्यारी तस्वीरें.

‘देवों के देव महादेव’ में पार्वती का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुईं एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं. सोनारिका और उनके पति विकास पाराशर हाल ही में एक प्यारी सी बेटी के माता-पिता बने हैं, जिसका नाम उन्होंने विरीका रखा है. अब इस कपल ने अपनी लाडली का ‘अन्नप्राशन’ संस्कार बहुत ही धूमधाम से मनाया है. जिसकी खूबसूरत तस्वीरें सोनारिका ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं,जो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं.

सोनारिका भदौरिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस खास रस्म की तस्वीरें फैंस के साथ साझा की हैं. इन तस्वीरों में उनकी बेटी विरीका पहली बार अन्न खाती हुई नजर आ रही है. इस रस्म को लेकर सोनारिका और उनका पूरा परिवार बेहद खुश और एक्साइटेड दिखाई दे रहा है.

अपनी अन्नप्राशन रस्म के लिए नन्हीं विरीका को बहुत ही प्यारे पारंपरिक कपड़ों में सजाया गया था. वह इस लुक में बेहद क्यूट लग रही थीं. सोनारिका ने बेटी की मुस्कुराते हुए कई तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिन्हें देखकर फैंस का दिल बाग-बाग हो गया है.

Add as Preferred Source on Google

इस रस्म को बेहद खास बनाने के लिए विरीका को चांदी की थाली और कटोरी में खाना परोसा गया था. हिंदू परंपरा के अनुसार, मामा या घर के बड़े बुजुर्ग बच्चे को पहली बार खीर खिलाते हैं. विरीका के लिए भी चांदी के बर्तनों में खीर और बाकी पकवान सजाए गए थे.

तस्वीरें शेयर करते हुए सोनारिका ने एक बेहद प्यारा और मजेदार कैप्शन भी लिखा. उन्होंने लिखा, “हमारी छोटी सी गुड़िया विरीका का अन्नप्राशन संस्कार! अब असली दावत शुरू होने दो!” उनके इस कैप्शन से साफ है कि अब उनकी बेटी दूध के अलावा बाकी चीजें भी खाना शुरू कर चुकी है.

गैलरी की कुछ तस्वीरों में सोनारिका अपनी बेटी को गोद में लिए हुए नजर आ रही हैं. मां और बेटी की यह बॉन्डिंग देखने लायक है. सोनारिका के चेहरे पर मां बनने की खुशी और सुकून साफ देखा जा सकता है. फैंस इस तस्वीर पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं.

इस मौके पर विरीका के पापा विकास पाराशर भी अपनी बेटी पर खूब प्यार लुटाते दिखे. एक तस्वीर में वह विरीका को संभालते और उसके साथ खेलते हुए नजर आ रहे हैं. पूरा परिवार इस पारिवारिक समारोह में एक साथ बेहद खुश दिखाई दिया.

इस पूजा और रस्म के लिए घर को बहुत ही सुंदर तरीके से सजाया गया था. पीले और गेंदे के फूलों से पूरे बैकग्राउंड को सजाया गया था, जिससे तस्वीरों का लुक और भी ज्यादा खूबसूरत और पारंपरिक लग रहा था.

जैसे ही सोनारिका ने ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं, उनके दोस्तों, टीवी स्टार्स और फैंस ने कमेंट्स की बरसात कर दी. हर कोई नन्हीं विरीका को आशीर्वाद दे रहा है और सोनारिका-विकास को इस नए सफर के लिए ढेर सारी बधाइयां भेज रहा है. फैंस सोनारिका की लाडली की काफी तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने विरीका की क्यूटनेस देख लिखा- अशोक सुंदरी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj