‘उसने मेरी जींस में हाथ डाला’, पहले घर बुलाया, फिर बहन के सामने की शर्मनाक हरकत, परमसुंदरी ने बयां किया दर्द

Last Updated:June 21, 2026, 16:24 IST
कब किस पर कितना विश्वास करना है, ये जानना हर इंसान के लिए बहुत जरूरी है. हाल ही में एक जानी मानी सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर सिमरन खान ने खुलासा किया है कि किसी पर भरोसा करना उनके लिए कितना खतरनाक साबित हुआ. उस शख्स ने उनकी जींस में हाथ डाल दिया था.
नई दिल्ली. स्प्लिट्सविला 16 से पहचान पाने वाली सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर सिमरन खान ने हाल ही में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है. उन्होंने बताया है कि स्प्लिट्सविला के एक्स कंटेस्टेंट और कोरियोग्राफर सचिन शर्मा ने उन्हें घर बुलाकर उनके साथ शर्मनाक हरकत की थी. (Photo: Instagram @khansimranohidul)
सिमरन खान ने इस शो के बाद सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलैरिटी हासिक की थी. उनके फॉलोअर्स में भी काफी ज्यादा बढ़त देखी गई थी. सोशल मीडिया ममम डेटिंग रियलिटी शो स्प्लिट्सविला 16 में उन्हें काफी पसंद किया गया था. (Photo: Instagram @khansimranohidul)
इस शो के बाद से सोशल मीडिया के बाद तो वह घर-घर पहचानी जाने लगी थीं. हाल ही में सिमरन खान ने स्प्लिट्सविला के एक्स कंटेस्टेंट और कोरियोग्राफर सचिन शर्मा को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है.(Photo: Instagram @khansimranohidul)
Add as Preferred Source on Google
उन्होंने डांसर पर आरोप लगाते हुए कहा है कि सचिन ने उन्हें गलत तरीके से छुआ था.उस पल को वह कभी भूल नहीं सकती. उस वक्त उनके पैरों से जमीन खिसक गई थी कि ये आखिर उनके साथ क्या हुआ. (Photo: Instagram @khansimranohidul)
स्प्लिट्सविला की एक्स कंटेस्टेंट और यूट्यूबर भव्या सिंह के पॉडकास्ट में सिमरन ने सचिन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने बताया कि दोनों की मुलाकता एक पार्टी में हुई थी. (Photo: Instagram @khansimranohidul)
इसके बाद वह दोनों एक दूसरे से बात करने लगे. दोनों मिलने लगे थे. दोनों के नंबर्स तो बहुत पहले ही एक्सचेंज हो चुके थे. इसके बाद एक दिन सचिन ने कॉल पर बात करते हुए उनसे कहा कि वह उनके घर आ जाए. (Photo: Instagram @khansimranohidul)
सचिन के बुलाने नपर उन्होंने कहा कि वह 4 साल की अपनी बहन को बेबी सिट कर रही हैं. वो नहीं आ पाएंगी. लेकिन सचिन के कहने पर वह अपनी बहन को भी उनके घर ले गईं. वहां सचिन ने उनके साथ शर्मनाक हरकत की.(Photo: Instagram @khansimranohidul)
सिमरन ने आगे कहा कि सचिन ने घर बुलाकर उनकी बहन के सामने उनकी जींस के अंदर हाथ डाला था, इसके बाद सचिन को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा था. सिमरन ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर कर बताया था कि ये बात उस वक्त की है, जब वह स्पिल्टसविला नहीं गई थीं.(Photo: Instagram @khansimranohidul)
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



