Entertainment

फेमस हॉलीवुड एक्टर ने कुबूल किया इस्लाम, सऊदी अरब की मस्जिद में पढ़ी नमाज, इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो

Last Updated:June 22, 2026, 07:11 IST

‘ब्रेकिंग बैड’ और ‘द बॉयज’ जैसी सुपरहिट सीरीज के एक्टर जियानकार्लो एस्पोसिटो ने आधिकारिक तौर पर इस्लाम धर्म अपना लिया है. सऊदी अरब में अपनी फिल्म की शूटिंग के दौरान वह इस कदर प्रभावित हुए कि उन्होंने अपना धर्म बदल लिया. इसके बाद उन्होंने फिल्म के क्रू मेंबर्स के साथ शहादा किया. सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह मस्जिद में नमाज अदा करते नजर आ रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

फेमस एक्टर ने कुबूल किया इस्लाम, मस्जिद में नमाज पढ़ते हुए वीडियो वायरलZoom‘ब्रेकिंग बैड’ और ‘द बॉयज’ जैसी सीरीज में काम कर चुके हैं जियानकार्लो एस्पोसिटो.

नई दिल्ली. मशहूर हॉलीवुड एक्टर जियानकार्लो एस्पोसिटो इन दिनों अपना धर्म बदलने को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. ‘ब्रेकिंग बैड’ और ‘द बॉयज’ जैसी सीरीज में काम कर चुके एक्टर ने आधिकारिक तौर पर इस्लाम धर्म अपना लिया है. बताया जा रहा है कि जियानकार्लो एस्पोसिटो ने सऊदी अरब में अपनी आने वाली फिल्म ‘7 डॉग्स’ की शूटिंग के दौरान फिल्म के कास्ट और क्रू मेंबर्स के साथ मिलकर शहादा यानी इस्लाम कबूल करने का कलमा पढ़ा.

इस खबर की पुष्टि सऊदी अरब के जनरल एंटरटेनमेंट अथॉरिटी के चेयरमैन तुर्की अल-शेख ने की है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें जियानकार्लो 4-5 लोगों के साथ मस्जिद में नमाज अदा करते हुए नजर आ रहे हैं. तुर्की अल-शेख ने कैप्शन में बताया कि मशहूर एक्टर ने सऊदी अरब में अपनी फिल्म ‘7 डॉग्स’ पर काम करने के दौरान प्रभावित होकर इस्लाम को स्वीकार कर लिया है. जियानकार्लो के इस फैसले की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है.

نجم فيلم سفن دوج و Breaking bad جيانكارلو اسبوزيتو ينطق الشهادتين ويشارك فريق العمل الصلاه يوم امس في المسجدبعد ارتياحه من التعامل مع المسلمين أثناء التصوير في المملكه العربيه السعوديه والفديو له امس مع موظفين شركة صله 🇸🇦❤️🙏🏻 الحمدلله pic.twitter.com/BghY0O0pWv

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj