हिमाचल में फिर नजर आया ‘रॉयल बंगाल टाइगर’, लोगों को सतर्क रहने की अपील, और ट्रैप कमरे लगाए गए

Last Updated:June 22, 2026, 12:23 IST
हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब में एक ‘रॉयल बंगाल टाइगर’ दिखने के बाद हिमाचल के साथ-साथ उत्तराखंड के वन अधिकारी भी सतर्क हो गए हैं. अधिकारियों ने यह भी कहा है कि मुमकिन है यह वही बाघ हो, जो पहले भी नजर आया था. उधऱ, कुल्लू जिले के ‘ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क’ में लगे एक कैमरा ट्रैप में पिछले हफ्ते हिम तेंदुआ रिकॉर्ड हुआ है.
ख़बरें फटाफट
पांवटा साहिब के खारा ब्लॉक में एक पेड़ पर लगे ट्रैप कैमरे में बाघ की आवाजाही रिकॉर्ड हुई है.
नाहन. हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब में एक ‘रॉयल बंगाल टाइगर’ दिखने के बाद हिमाचल के साथ-साथ उत्तराखंड के वन अधिकारी भी सतर्क हो गए हैं. अधिकारियों ने यह भी कहा है कि मुमकिन है यह वही बाघ हो, जो करीब एक साल पहले राजाजी नेशनल पार्क से गायब हो गया था.
वन अधिकारियों ने बताया कि 18 जून को पांवटा साहिब के खारा ब्लॉक में एक पेड़ पर लगे ट्रैप कैमरे में बाघ की आवाजाही रिकॉर्ड हुई है. इन वीडियो से इलाके में बाघ की मौजूदगी की पुष्टि होती है और कैमरा ट्रैप के पास पेड़ों पर मिले पंजों के निशान बताते हैं कि यह बाघ कम से कम दो-तीन दिन से यहां आ-जा रहा है. अधिकारियों ने कहा कि यह मुमकिन है कि यह वही बाघ हो, जो एक साल से राजाजी नेशनल पार्क से गायब है.
राजाजी नेशनल पार्क से खारा करीब 80 किलोमीटर दूर है, इसलिए बाघ का एक राज्य से दूसरे राज्य में आना संभव है. दोनों राज्यों के वन अधिकारी बाघ की मूवमेंट पर नजर रख रहे हैं. पांवटा साहिब के वन अधिकारियों ने बताया कि निगरानी के लिए इलाके में कैमरा ट्रैप की संख्या बढ़ा दी गई है. अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि यह नर बाघ है या मादा. अधिकारियों ने बताया कि बाघ की मौजूदगी की जानकारी राजाजी नेशनल पार्क के प्रशासन को दे दी गई है और उनकी टीम जल्द ही यहां दौरा करेगी. इलाके में घूमने वाले गद्दी चरवाहों को भी सतर्क कर दिया गया है.
स्थानीय लोगों ने कई बार इस इलाके में बाघ देखने का दावा किया है. एक स्थानीय निवासी जगत ने बताया कि पहले भी यहां बाघ देखा गया था, लेकिन तब कोई डिजिटल सबूत नहीं था. वन अधिकारियों ने बताया कि समुद्र तल से 3,000 से 3,500 मीटर की ऊंचाई पर कुल्लू जिले के ‘ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क’ में लगे एक कैमरा ट्रैप में पिछले हफ्ते हिम तेंदुआ रिकॉर्ड हुआ है. यहां करीब छह साल बाद हिम तेंदुआ दिखा है.
वाइल्ड लाइफ के लिए बेहद ख़ुशी का क्षण.
स्थानीय नेता चरणजीत सिंह ने कहा कि पाँवटा साहिब के खारा जंगल में हमारे देश के राष्ट्रीय पशु “बाघ” का देखा जाना वाइल्ड लाइफ के लिए बेहद ख़ुशी का क्षण है. यह इस क्षेत्र में देखा जाने वाला काफ़ी दुर्लभ जंगली जानवर है. हम सभी जानते है की देश के प्रधानमंत्री जी वन्य प्राणियों खासकर टाइगर,बाघ को लेकर बहुत ज़्यादा जागरूक और गंभीर हैं. खारा जैसा दूर-दराज़ का क्षेत्र पूरे प्रदेश-देश में आज चर्चा का विषय बना हुआ है. सरकार और वन विभाग इस पर लगातार नजर बनाये हुए है,जल्दी ही इस क्षेत्र के लिए सकारात्मक परिणाम सामने आएँगे. हम सभी की जिम्मेदारी भी बनती है की हम वन विभाग का साथ और सहयोग करें. जंगली जानवरों से डरने की आवश्यकता नहीं है बस सतर्क और सावधान रहने की आवश्यकता हैं।वन विभाग द्वारा जारी गाइड लाइन का पालन करें. ऐसे में इसी के संदर्भ में वन विश्राम गृह खारा में वन विभाग द्वारा ग्रामीणों एवं पंचायत जन प्रतिनिधियों के साथ सार्थक चर्चा एवं संवाद किया.
About the AuthorVinod Kumar Katwal
Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Paonta Sahib,Sirmaur,Himachal Pradesh



