Tech

बड़ी डील! ₹12,000 की छूट और ₹9,000 का डिस्काउंट अलग से iPhone 17 Pro की कीमत हुई काफी कम

अगर आप नया प्रीमियम iPhone खरीदने की सोच रहे हैं तो ये सही मौका हो सकता है. ऐपल के आने वाले iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max लॉन्च होने से पहले फ्लिपकार्ट पर मौजूदा iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max पर बड़ा डिस्काउंट दिया जा रहा है.

ये ऑफर ऐसे समय आया है जब ऐपल के CEO टिम कुक ने हिंट दिया है कि AI की बढ़ती मांग के कारण ग्लोबल मेमोरी चिप की कमी हो सकती है, जिससे भविष्य में ऐपल डिवाइस की कीमतें बढ़ सकती हैं. ऐसे में मौजूदा सेल ग्राहकों के लिए अच्छी डील साबित हो सकती है.

iPhone 17 Pro Max पर कितना मिल रहा है डिस्काउंट?फ्लिपकार्ट पर iPhone 17 Pro Max की लॉन्च कीमत ₹1,49,900 थी, लेकिन फिलहाल यह ₹1,37,900 में उपलब्ध है. यानी ग्राहकों को सीधे ₹12,000 की छूट मिल रही है.

अगर आप भुगतान के लिए फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको ₹9,000 का अडिशनल डिस्काउंट मिलेगा. इस तरह फोन की कीमत घटकर ₹1,28,900 रह जाती है.

इसके अलावा, पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर ₹47,350 तक का एक्सचेंज वैल्यू भी मिल सकता है. हालांकि ये कीमत आपके पुराने फोन के मॉडल, ब्रांड और कंडीशन पर निर्भर करेगी.

जो ग्राहक एकमुश्त पेमेंट नहीं करना चाहते, उनके लिए 6 महीने की नो-कॉस्ट EMI भी उपलब्ध है, जिसकी शुरुआती किस्त ₹22,317 प्रति माह है.

iPhone 17 Pro पर भी शानदार डीलआईफोन 17 Pro की लॉन्च कीमत ₹1,34,900 थी. फ्लिपकार्ट पर ये फिलहाल ₹1,22,900 में मिल रहा है, यानी यहां भी ₹12,000 की सीधी छूट दी जा रही है.

फ्लिपकार्ट Axis Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर ₹9,000 का अडिशनल डिस्काउंट मिलेगा, जिसके बाद इसकी कीमत ₹1,13,900 रह जाएगी. इस मॉडल पर भी 6 महीने की नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन मौजूद है, जिसकी शुरुआती किस्त ₹19,817 प्रति माह है.

एक्सचेंज ऑफर से होगी और बचतअगर आप अपना पुराना स्मार्टफोन बदलना चाहते हैं, तो फ्लिपकार्ट एक्सचेंज ऑफर के तहत ₹47,350 तक की अडिशनल वैल्यू दे रहा है. एक्सचेंज राशि आपके पुराने फोन की कंपनी, मॉडल और उसकी स्थिति के आधार पर तय होगी.

ध्यान रखें कि यह ऑफर सीमित समय के लिए है. अगर आप नया iPhone खरीदने का इंतजार कर रहे थे, तो मौजूदा सेल में आपको लॉन्च कीमत की तुलना में अच्छी बचत का मौका मिल सकता है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj