Entertainment

पहली फिल्म से चमका हैंडसम हीरो, फिर इडंस्ट्री से अचानक गायब होकर फैंस को किया हैरान, उड़ गई थी मौत की अफवाह

Last Updated:June 22, 2026, 14:10 IST

90 के दशक के आखिर में एक चॉकलेटी हीरो ने अपनी पहली ही रोमांटिक फिल्म से ऐसा तहलका मचाया कि लोग दीवाने हो गए. उस दौर में जब शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान और अक्षय कुमार पैर जमाने में जुटे थे, तब इस नए लड़के को बॉलीवुड का अगला बड़ा स्टार माना गया. लेकिन, अचानक वह ग्लैमर की दुनिया से पूरी तरह गायब हो गया. एक वक्त ऐसी खौफनाक अफवाह उड़ी कि एक हादसे में एक्टर का निधन हो गया है, जो बाद में गलत साबित हुआ.

नई दिल्ली. बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने का सपना लेकर हर साल न जाने कितने नए चेहरे मुंबई आते हैं. सबकी आंखें बड़े ब्रेक की तलाश में होती हैं, जो रातों-रात उनकी किस्मत बदल दे. 2000 की शुरुआत में ऐसा ही कुछ हुआ था. यह वह दौर था जब अक्षय कुमार और शाहरुख-सलमान जैसे सितारे भी अपनी शुरुआती फिल्मों के जरिए बॉलीवुड में पैर जमाने की जद्दोजहद में लगे थे.

इसी बीच एक नए लड़के ने एंट्री मारी और अपनी पहली ही फिल्म से ऐसा धमाका किया कि हर कोई देखता रह गया. लेकिन अफसोस, जितनी तेजी से यह सितारा चमका, उतनी ही खामोशी से अचानक कहीं गायब भी हो गया. हम बात कर रहे हैं फिल्म ‘तुम बिन’ के चॉकलेटी बॉय नकुल कपूर की.

नकुल कपूर का सफर 1998 में म्यूजिक एल्बम ‘हो गई है मोहब्बत तुमसे’ से शुरू हुआ था. यह गाना इतना हिट हुआ कि रातों-रात नकुल का नाम हर किसी की जुबान पर आ गया और उन्हें फिल्मों के ऑफर मिलने लगे. उनका असली ब्रेक 2002 में आई फिल्म ‘तुमसे अच्छा कौन है’ से मिला, जिसने उन्हें बॉलीवुड का नया सुपरस्टार बना दिया.

Add as Preferred Source on Google

अपने चॉकलेटी लुक और लवर बॉय वाले अंदाज से उन्होंने दर्शकों के दिलों में तुरंत जगह बना ली. किम शर्मा और आरती छाबड़िया के साथ उनकी यह फिल्म और उसमें दिखाया गया लव ट्रायंगल लोगों को खूब पसंद आया. उस समय जब इंडस्ट्री में सलमान, शाहरुख और आमिर खान का दबदबा था. नकुल कपूर को एक ऐसे उभरते सितारे के तौर पर देखा जा रहा था, जो आने वाले समय में बड़ा धमाका करेगा.

मगर नकुल कपूर की फिल्मी दुनिया से अचानक दूरी ने सबको हैरान कर दिया. दरअसल, नकुल की जिंदगी को लेकर अपनी अलग ही प्राथमिकताएं थीं. उन्होंने ग्लैमर और चकाचौंध से भरी इस दुनिया से दूर अपनी एक अलग राह चुनी, जिसका फैसला बहुत कम लोग समझ पाए.

नकुल कपूर के अचानक गायब होने के बाद सोशल मीडिया और गलियारों में कई तरह की अफवाहों का बाजार हुआ. एक वक्त तो ऐसी अफवाह भी उड़ी कि एक भयानक एक्सीडेंट में नकुल की मौत हो गई है. वहीं कुछ खबरों में यह भी दावा किया गया कि किसी गंभीर बीमारी के चलते उनका निधन हो गया है. हालांकि, बाद में इन सभी दावों पर खुद नकुल ने विराम लगाया और साफ किया कि वह बिल्कुल सही-सलामत और तंदुरुस्त हैं.

ग्लैमर की दुनिया को अलविदा कहकर नकुल कनाडा शिफ्ट हो गए, जहां उन्होंने ‘डिवाइन लाइट’ नाम से अपना एक योगा और वेलनेस सेंटर शुरू किया. आज वह आध्यात्मिक और हेल्दी लाइफस्टाइल जी रहे हैं. उनके इंस्टाग्राम पर अक्सर योगा सेशंस की तस्वीरें देखने को मिल जाती हैं.

नकुल ने चकाचौंध से दूर अपनी निजी जिंदगी को बेहद प्राइवेट रखा है. यहां तक कि उन्होंने कभी अपनी पत्नी के नाम या पहचान का खुलासा भी नहीं किया, ताकि उनका परिवार लाइमलाइट से दूर सुकून की जिंदगी जी सके.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj