Virat Kohli Fitness Test: अंग्रेजों की बैंड बजाने को तैयार विराट कोहली, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में फिटनेस टेस्ट किया पास

होमखेलक्रिकेट
अंग्रेजों की बैंड बजाने को तैयार विराट कोहली, फिटनेस टेस्ट किया पास
Last Updated:June 22, 2026, 23:08 IST
Virat kohli cleared fitness test: विराट कोहली इंग्लैंड दौरे पर वनडे सीरीज में धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में उन्होंने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया और वनडे सीरीज में खेलने के लिए हरी झंडी भी मिल गई है. कोहली वनडे टीम का हिस्सा जरूर थे, लेकिन बीसीसीआई ने उन्हें सब्जेक्ट टू फिटनेस में रखा था.विराट कोहली ने पास किया फिटनेस टेस्ट.
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी आई है. दिग्गज भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने बेंगलुरु में ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ टीम की देखरेख में अपना मेडिकल फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है. इसका मतलब यह कि इंग्लैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए उनका रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है. आईपीएल 2026 के फाइनल के दौरान चोटिल हुए कोहली की रिकवरी शानदार रही. 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिहाज से किंग कोहली का फिट होना टीम इंडिया के लिए एक बहुत बड़ा बूस्ट माना जा रहा है.
स्पोर्ट्स तक की रिपोर्ट के मुताबिक, कोहली ने अपने सभी फिटनेस टास्क सफलतापूर्वक पूरे कर लिए हैं और उम्मीद है कि कल तक उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलने के लिए आधिकारिक तौर पर ग्रीन सिग्नल मिल जाएगा. भारतीय टीम इंग्लैंड में तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी, जिसकी शुरुआत 14 जुलाई को बर्मिंघम से होगी. दूसरा वनडे 16 जुलाई को कार्डिफ में खेला जाएगा, जबकि सीरीज का समापन लॉर्ड्स में 19 जुलाई को होने वाले मैच के साथ होगा.
IPL फाइनल के दौरान हुए थे चोटिलइंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की तरफ से खेलते हुए विराट कोहली हैमस्ट्रिंग (मांसपेशियों में खिंचाव) की चोट का शिकार हो गए थे. शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ खेले गए उस खिताबी मुकाबले में लगी इस चोट के कारण कोहली को काफी परेशानी झेलनी पड़ी थी. इसी चोट की वजह से वह हाल ही में घरेलू मैदान पर अफगानिस्तान के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाए थे. हालांकि, टीम इंडिया ने कोहली की गैरमौजूदगी में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए अफगानिस्तान को इस सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया था.
2027 वर्ल्ड कप के लिहाज से बेहद अहम सीरीजचोट से उबरने के बाद विराट कोहली को इंग्लैंड दौरे के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम में शामिल तो किया गया था, लेकिन उनका खेलना पूरी तरह से फिटनेस टेस्ट पास करने पर निर्भर था. अब जब उन्होंने इस टेस्ट को क्लियर कर लिया है, तो भारतीय खेमे ने राहत की सांस ली है. इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की यह वनडे सीरीज भारतीय टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. इसे साल 2027 में दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में होने वाले आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है. विराट कोहली के मौजूदा फॉर्म और अनुभव को देखते हुए उनका टीम में होना बेहद जरूरी माना जा रहा है.
भारत की वनडे टीमशुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार.
About the AuthorShivam Upadhyay
शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
New Delhi,New Delhi,Delhi



