Entertainment

‘छैया-छैया’ के लिए शाहरुख ने लिया था बड़ा रिस्क, बिना सेफ्टी बेल्ट चलती ट्रेन पर किया डांस, आज भी हिट है सॉन्ग

 

arw img

शाहरुख खान की फिल्म ‘दिल से’ का गाना ‘छैया-छैया’ आज भी बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर गानों में गिना जाता है. इस गाने में शाहरुख खान और मलाइका अरोड़ा का चलती ट्रेन पर डांस आज भी लोगों को याद है. लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि मेकर्स ने शुरुआत में इस गाने को चलती ट्रेन पर शूट करने का प्लान नहीं बनाया था. कोरियोग्राफर फराह खान के मुताबिक, डायरेक्टर मणिरत्नम इसे रेलवे स्टेशन पर शूट करना चाहते थे, लेकिन पांच दिन की शूटिंग के लिए रेलवे से परमिशन नहीं मिली. स्टेशन को इतने दिनों तक ब्लॉक करना भी संभव नहीं था. ऐसे में मणिरत्नम ने चलती ट्रेन पर शूटिंग करने का आइडिया दिया और फराह खान ने तुरंत हामी भर दी. सबसे हैरान करने वाली बात यह थी कि शाहरुख ने बिना किसी हार्नेस यानी सेफ्टी बेल्ट के ट्रेन पर डांस किया था. वह कभी इंजन की तरफ जाते तो कभी ट्रेन के अलग-अलग हिस्सों में डांस करते नजर आते थे. फराह ने बताया था कि ट्रेन के दोनों तरफ खाई थी और इसके बावजूद शाहरुख ने पूरे गाने की शूटिंग की. वहीं, मलाइका अरोड़ा को शुरुआत में यह नहीं बताया गया था कि गाना चलती ट्रेन पर शूट होगा. जब उन्हें इस बारे में पता चला तो उन्होंने पहले मना कर दिया था और हामी भरने से पहले 24 घंटे का समय लिया. साल 1998 में आई फिल्म ‘दिल से’ के इस गाने को गुलजार ने लिखा था. सुखविंदर सिंह और सपना अवस्थी ने इसे अपनी आवाज दी थी, जबकि इसका म्यूजिक एआर रहमान ने तैयार किया था.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj