National

Kanya Rashi: कन्या राशि वालों की लग सकती है लॉटरी, आय के नए रास्ते खुलने के संकेत, जानें राशिफल

Last Updated:June 23, 2026, 00:06 IST

Aaj ka Kanya Rashifal 23 june 2026: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन खुशखबरी और तरक्की के संकेत लेकर आया है. रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं. वहीं धन लाभ और नए अवसर मिलने की भी प्रबल संभावना बन रही है. हनुमान जी की कृपा से आत्मविश्वास बढ़ेगा, परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और लंबे समय से चला आ रहा तनाव भी दूर हो सकता है.

देवघर: अगर आपकी राशि कन्या है तो आज का दिन आपके लिए कई अच्छी खबरें लेकर आ सकता है. ग्रह-नक्षत्रों की चाल और पंचांग के विशेष संयोग यह संकेत दे रहे हैं कि लंबे समय से जिस काम के पूरा होने का इंतजार कर रहे थे. उसमें अब गति देखने को मिल सकती है. ऋषिकेश पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है. इसके साथ ही चित्रा नक्षत्र और वरियान योग का विशेष संयोग बन रहा है. वहीं चंद्रमा भी कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश कर रहा है. जिसका सकारात्मक असर कन्या राशि के जातकों के जीवन पर पड़ने की संभावना है. आज सुबह से ही मन में उत्साह बना रहेगा और कई ऐसे काम बन सकते हैं. जो पिछले कुछ दिनों से अटके हुए थे. परिवार और समाज में भी आपकी प्रतिष्ठा बढ़ सकती है. दिन की शुरुआत किसी शुभ समाचार के साथ होने के संकेत मिल रहे हैं, जिससे पूरे दिन मन प्रसन्न रहेगा.

क्या कहते है देवघर के ज्योतिषाचार्य देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंदकिशोर मुद्गल के अनुसार आज कन्या राशि के जातकों के आत्मविश्वास में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उन्हें अपने कार्यक्षेत्र में सराहना मिल सकती है. वहीं व्यापार से जुड़े लोगों के लिए भी दिन काफी अनुकूल रहने वाला है. यदि आप किसी नए व्यवसाय की शुरुआत करने की योजना बना रहे हैं या किसी बड़े निवेश पर विचार कर रहे हैं, तो दिन का शुभ समय आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है. खासकर सुबह 5 बजकर 30 मिनट से 7 बजकर 12 मिनट तक का समय बेहद शुभ माना गया है. इस दौरान किए गए कार्यों में सफलता मिलने की संभावना अधिक रहेगी. हालांकि दोपहर 3 बजकर 50 मिनट से शाम 5 बजकर 49 मिनट तक राहुकाल रहेगा, इसलिए इस अवधि में कोई नया काम शुरू करने या महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचना बेहतर रहेगा.

आय के नये नये स्रोत बनेंगे आर्थिक मामलों की बात करें तो आज धन लाभ के कई अवसर सामने आ सकते हैं. आय के नए स्रोत बनने की संभावना है और कहीं फंसा हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है. व्यापार में पुराने ग्राहकों से लाभ मिलने के संकेत हैं. वहीं नौकरीपेशा लोगों को अतिरिक्त जिम्मेदारी के साथ लाभ भी मिल सकता है. यदि लंबे समय से किसी आर्थिक परेशानी या कर्ज को लेकर तनाव चल रहा था, तो उसमें राहत मिलने के योग बन रहे हैं. घर-परिवार का माहौल भी खुशनुमा रहेगा और परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा. किसी पुराने विवाद या मनमुटाव का समाधान निकल सकता है, जिससे रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी.

मानसिक तनाव धीरे धीरे कम होगास्वास्थ्य के लिहाज से भी आज का दिन काफी संतोषजनक रहने वाला है. मानसिक तनाव धीरे-धीरे कम होगा और मन में शांति का अनुभव होगा. जो लोग पिछले कुछ समय से चिंता या बेचैनी महसूस कर रहे थे, उन्हें राहत मिल सकती है. धार्मिक कार्यों में मन लगेगा और आध्यात्मिक रुचि भी बढ़ सकती है. ज्योतिषाचार्य के अनुसार आज हनुमान जी की विशेष कृपा कन्या राशि के जातकों पर बनी रहेगी. इसलिए सुबह या शाम हनुमान चालीसा का पाठ करना और बजरंगबली की पूजा-अर्चना करना विशेष फलदायी माना जाएगा. कुल मिलाकर कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियां, सफलता, धन लाभ और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आने वाला है. मेहनत का फल मिलेगा और कई अधूरे सपने पूरे होने की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं.

About the AuthorAmit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Deoghar,Jharkhand

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj