Rajasthan

कोटा, बीकानेर के बाद अब जोधपुर… फिर एक-एक कर बिगड़ने लगी 8 महिलाओं की हालत

X
title=

कोटा, बीकानेर के बाद अब जोधपुर… फिर एक-एक कर बिगड़ने लगी 8 महिलाओं की हालत

 

arw img

राजस्थान में प्रसूताओं की सेहत को लेकर उठ रहे सवाल थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. कोटा और बीकानेर के बाद अब जोधपुर से भी एक चिंताजनक मामला सामने आया है, जिसने स्वास्थ्य विभाग और अस्पताल प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है. जोधपुर के पावटा जिला अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद 8 प्रसूताओं की तबीयत अचानक बिगड़ने की खबर से हड़कंप मच गया है. जानकारी के मुताबिक, 20 जून को इन महिलाओं की सिजेरियन डिलीवरी कराई गई थी. ऑपरेशन के कुछ समय बाद ही कई प्रसूताओं में संक्रमण के लक्षण दिखाई देने लगे. शुरुआती जानकारी में 6 महिलाओं में सेप्टीसीमिया यानी रक्त संक्रमण की आशंका जताई गई है, जबकि 2 महिलाओं की किडनी प्रभावित होने की बात सामने आई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने तुरंत स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी और जांच शुरू कर दी गई है. डॉक्टरों की टीम मरीजों की लगातार निगरानी कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि संक्रमण की वजह क्या रही. फिलहाल सभी प्रभावित महिलाओं का इलाज जारी है. इस घटना ने एक बार फिर सरकारी अस्पतालों में प्रसूताओं की सुरक्षा और संक्रमण नियंत्रण व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो पाएगी कि आखिर ऑपरेशन के बाद एक साथ इतनी महिलाओं की तबीयत क्यों बिगड़ी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj