Rajasthan

Aaj 23 June Tula Rashifal: तुला राशि वालों की चमकेगी किस्मत! धन लाभ और पारिवारिक सुख के बन रहे बड़े योग

Last Updated:June 23, 2026, 06:09 IST

Aaj ka Tula Rashifal 23 June 2026: तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक और पारिवारिक दृष्टि से शुभ संकेत लेकर आया है. चंद्रमा का वृश्चिक राशि में गोचर आपकी कुंडली के द्वितीय भाव को सक्रिय कर रहा है, जिससे धन, बचत, वाणी और परिवार से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. नौकरीपेशा और कारोबारियों को संवाद कौशल का लाभ मिलेगा. रुका हुआ पैसा मिलने या किसी महत्वपूर्ण आर्थिक मामले में अच्छी खबर मिलने के संकेत हैं. परिवार में चल रही गलतफहमियां दूर हो सकती हैं. हनुमान जी की पूजा और हनुमान चालीसा का पाठ करना विशेष रूप से लाभकारी रहेगा.

ख़बरें फटाफट

Aaj ka Tula Rashifal: तुला राशि के जातकों के लिए 23 जून यानी आज का दिन महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आया है. आज चंद्रमा आपकी राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश कर रहे हैं जो आपकी कुंडली का द्वितीय भाव माना जाता है. ज्योतिष शास्त्र में द्वितीय भाव धन, वाणी, परिवार, बचत और जीवन मूल्यों का होता है. चंद्रमा का यह गोचर आपके आर्थिक और पारिवारिक जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकता है.

अजमेर के प्रसिद्ध ज्योतिष हिमांशु दाधीच के अनुसार, कार्यक्षेत्र और व्यापार की दृष्टि से आज का दिन काफी लाभदायक रहेगा. विशेष रूप से सेल्स, मार्केटिंग, बैंकिंग, फाइनेंस, मीडिया, शिक्षण और जनसंपर्क से जुड़े लोगों को अपनी वाणी और संवाद कौशल का भरपूर लाभ मिलेगा. आज आपके शब्दों में ऐसा आकर्षण रहेगा कि लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे और आपके प्रस्तावों को गंभीरता से सुनेंगे.

सोच-समझकर लिया गया निर्णय भविष्य में लाभ दे सकता है

यदि किसी भुगतान उधारी या रुके हुए धन का लंबे समय से इंतजार था तो आज उस से संबंधित सकारात्मक समाचार मिल सकता है. व्यापारियों के लिए भी नए ग्राहकों और लाभदायक योग बन रहे हैं. अगर आप निवेश करने की सोच रहे हैं तो  सोच-समझकर लिया गया निर्णय भविष्य में अच्छा लाभ दे सकता है.

परिवार के साथ समय बिताने का मिल सकता है अवसर

पारिवारिक जीवन की बात करे तो द्वितीय भाव का संबंध परिवार और कुटुंब से भी होता है. ऐसे में आज परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा. घर के सदस्यों के बीच चल रही गलतफहमियां दूर हो सकती हैं और पुराने विवाद बातचीत के माध्यम से सुलझने की संभावना है. आपकी मधुर वाणी रिश्तों में नई मिठास घोलने का काम करेगी. परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य से मार्गदर्शन और आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है जो आपके आत्मविश्वास को और मजबूत बनाएगा.

तुला राशि के जातक आज करें ये उपाय

आज मंगलवार का पावन दिन है जो भगवान हनुमान को समर्पित है. इसलिए आज तुला राशि के जातक किसी हनुमान मंदिर में जाकर चमेली के तेल का दीपक जलाएं और लाल पुष्प अर्पित करें. साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ करें. मान्यता है कि इस उपाय से धन संबंधी बाधाएं दूर होती है और कार्यों में सफलता मिलती है तथा आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होती है.About the Authordeep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Ajmer,Rajasthan

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj