Thalapathy Vijay Trisha Krishnan BreakUp:थलापति विजय और तृषा कृष्णनन का ब्रेकअप! एक्ट्रेस ने किया नए-नवेले CM को अनफॉलो, फैंस ने उठाए एक्ट्रेस पर सवाल

Last Updated:June 23, 2026, 16:07 IST
थलापति विजय के 52वें जन्मदिन पर उन्हें पूरे तमिलनाडु और यहां तक की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी बधाइयां मिलीं. लेकिन उनकी खास और करीबी दोस्त और रुमर्ड गर्लफ्रेंड तृषा कृष्णन ने कोई बधाई पोस्ट नहीं किया. इसके बाद से लोग कयास लगा रहे हैं, दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है. कई लोगों का कहना है कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है. तृषा ने विजय को अनफॉलो कर दिया है.
ख़बरें फटाफट
थलापति विजय और तृषा कृष्णनन लंबे समय से साथ रह रहे हैं.
मुंबई. पिछले कई महीनों से तृषा कृष्णन और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कथित रिलेशनशिप में होने की चर्चाएं हैं. यहां तक कि विजय और उनकी पत्नी संगीता के तलाक की वजह भी तृषा को ही माना जा रहा है. लेकिन अब कहा जा रहा है कि तृषा और थलापति विजय का ब्रेकअप हो गया है. लेकिन जब तृषा ने विजय के 52वें जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई नहीं दी, तो लोगों का शक और बढ़ गया है. उनके ब्रेकअप की अफवाहें तब और तेज हो गईं जब सोशल मीडिया यूजर्स ने देखा कि तृषा ने विजय को इंस्टाग्राम पर फॉलो नहीं किया है.
थलापति विजय के जन्मदिन के बाद , दोनों के बीच मतभेदों को लेकर चर्चाएँ तेज हो गईं, और सोशल मीडिया पर तृषा द्वारा विजय को इंस्टाग्राम पर फॉलो न करने के स्क्रीनशॉट वायरल होने लगे. एक यूजर ने लिखा, “तृषा कृष्णन इंस्टाग्राम पर टीवीके चीफ को अनफॉलो करने से सोशल मीडिया पर नई अटकलें लगने लगी हैं.”
फैंस ने यह भी गौर किया कि तृषा कृष्णनन ने इस साल विजय को उनके जन्मदिन पर सार्वजनिक रूप से बधाई नहीं दी, जिससे यह अफवाहें फैल रही हैं कि दोनों के बीच दूरियां बढ़ गई हैं. एक अन्य यूजर ने लिखा, “तृषा पहले विजय को स्पेशल बर्थडे विश करती थीं, इस बार उनके जन्मदिन पर कुछ भी पोस्ट नहीं किया.” एक अन्य यूजर ने लिखा, “तृषा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर विजय को अनफॉलो करने का फैसला क्यों किया?”
— Manjesh Jangir🚩हिन्दू (@manjesh_jangir) June 23, 2026



