Health

हाई यूरिक एसिड के मरीजों को नॉनवेज खाना चाहिए या नहीं, गलती करने पर पहुंच जाएंगे हॉस्पिटल

Last Updated:June 23, 2026, 19:30 IST

High Uric Acid Diet Tips: हाई यूरिक एसिड की समस्या में खानपान का विशेष ध्यान रखना पड़ता है. कुछ नॉनवेज फूड्स में प्यूरीन की मात्रा ज्यादा होती है, जिसकी वजह से इन फूड्स को अवॉइड करना बेहतर है. कुछ नॉनवेज फूड्स का सेवन यूरिक एसिड के मरीजों के लिए नुकसानदायक नहीं होता है. सही खानपान से यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है.हाई यूरिक एसिड के मरीजों को नॉनवेज खाना चाहिए या नहीं, गलती करना पड़ेगा महंगाZoomरेड मीट और सीफूड को यूरिक एसिड के मरीजों के लिए बेहद नुकसानदायक माना जाता है.

Expert Tips for Uric Acid Patients: आजकल यूरिक एसिड की समस्या तेजी से बढ़ रही है. तमाम युवा भी इसकी चपेट में आ रहे हैं. यूरिक एसिड हमारे शरीर में बनता है और कई कामों के लिए जरूरी होता है. जब इसकी मात्रा सामान्य से ज्यादा हो जाती है, तब यह शरीर के छोटे जॉइंट्स में जमा हो जाता है. अगर इसे समय पर कंट्रोल न किया जाए, तो जोड़ों में दर्द, सूजन और गठिया जैसी समस्याएं हो सकती हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो यूरिक एसिड के मरीजों को नॉनवेज से परेहज करना चाहिए. ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल होता है कि क्या हाई यूरिक एसिड के मरीज नॉनवेज खा सकते हैं या उन्हें इससे पूरी तरह दूरी बना लेनी चाहिए? इस बारे में डाइटिशियन से हकीकत जानने की कोशिश करते हैं.

दिल्ली के PSRI हॉस्पिटल की सीनियर डाइटिशियन पूनम दुनेजा ने को बताया यूरिक एसिड शरीर में प्यूरीन नामक पदार्थ के टूटने से बनता है. सामान्य रूप से किडनी इसे फिल्टर करके शरीर से बाहर निकाल देती है. जब शरीर में यूरिक एसिड ज्यादा बनने लगे या किडनी इसे ठीक से बाहर न निकाल पाए, तो इसका स्तर बढ़ सकता है. प्यूरीन कई फूड्स में प्राकृतिक रूप से पाया जाता है, जिनमें नॉनवेज फूड भी शामिल हैं. हालांकि कुछ नॉनवेज फूड्स खाने से यूरिक एसिड बढ़ सकता है, जबकि कई नॉनेवेज फूड्स का सेवन करना सुरक्षित माना जाता है. इसे कंट्रोल करने के लिए खानपान में सावधानी बरतनी चाहिए.

क्या हाई यूरिक एसिड में नॉनवेज खाना चाहिए?

डाइटिशियन के अनुसार सभी प्रकार का नॉनवेज एक जैसा नहीं होता. कुछ मीट और सीफूड में प्यूरीन की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जिससे यूरिक एसिड बढ़ सकता है. यूरिक एसिड के मरीजों को रेड मीट, ऑर्गन मीट, सार्डिन, एन्कोवी और कुछ अन्य समुद्री मछलियों का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इनमें प्यूरीन अधिक पाया जाता है. इनका ज्यादा सेवन हाई यूरिक एसिड वाले लोगों के लिए परेशानी बढ़ा सकता है. अंडे में प्यूरीन की मात्रा बहुत कम होती है. इसलिए हाई यूरिक एसिड वाले लोगों के लिए अंडे को सुरक्षित प्रोटीन सोर्स माना जाता है. सीमित मात्रा में चिकन का सेवन करना भी सेफ होता है.

यूरिक एसिड कंट्रोल करने के लिए क्या करें?

हाई यूरिक एसिड के मरीजों को रोज 3-4 लीटर पानी पीना चाहिए. इससे शरीर से अतिरिक्त यूरिक एसिड बाहर निकालने में मदद मिल सकती है. ताजा फल, सब्जियां, साबुत अनाज और लो-फैट डेयरी प्रोडक्ट को डाइट में शामिल करना फायदेमंद माना जाता है. ज्यादा मीठी ड्रिंक्स, ज्यादा शुगरी और प्रोसेस्ड फूड्स से परहेज करना चाहिए. हर व्यक्ति में यूरिक एसिड बढ़ने का कारण और उसकी गंभीरता अलग हो सकती है. अगर आपका यूरिक एसिड बढ़ गया है, तो डॉक्टर से मिलकर जांच कराएं और प्रॉपर ट्रीटमेंट लें. इसे लेकर लापरवाही करना खतरनाक हो सकता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.About the Authorअमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj