Sports

NZ vs ENG 3rd Test: स्टोक्स की वापसी… चार खिलाड़ी बाहर, न्यूजीलैंड से सीरीज जीतने के लिए इस प्लेइंग-11 के साथ उतरेगी इंग्लैंड की टीम

होमखेलक्रिकेट

स्टोक्स की वापसी…4 खिलाड़ी बाहर, निर्णायक टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग-11

Last Updated:June 23, 2026, 21:45 IST

england playing 11 for 3rd test against new zealand: इंग्लैंड की टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे और सीरीज के निर्णायक टेस्ट मैच में चार बदलाव के साथ उतरेगी. बेन स्टोक्स की बतौर कप्तान वापसी हो रही है. उनके अलावा गस एटकिंसन और जेमी स्मिथ भी दूसरा टेस्ट मिस करने के बाद टीम में लौटे हैं. चौथा बदलाव शोएब बशीर के रूप में हुआ है, जिन्हें सोनी बेकर की जगह प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है.स्टोक्स की वापसी...4 खिलाड़ी बाहर, निर्णायक टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग-11Zoomन्यूजीलैंड से तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग-11 का ऐलान.

नई दिल्ली. न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के तीसरे और निर्याणक टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग-11 का ऐलान कर दिया है. पहले टेस्ट में बड़ी जीत दर्ज करने के बाद इंग्लैंड को न्यूजीलैंड से दूसरे मैच में करारी हार का सामना करना पड़ा, जिससे सीरीज 1-1 से बराबर हो गई. तीसरे टेस्ट में बेन स्टोक्स की कप्तानी के रूप में वापसी हुई है और गस एटकिंसन की लौटे हैं. इन दोनों खिलाड़ियों को पहले टेस्ट के बाद टीम के मिडनाइट कर्फ्यू नियम तोड़ने के चलते दूसरे मुकाबले से बाहर कर दिया गया था. नॉटिघम के ट्रेंट ब्रिज में होने वाले सीरीज डिसाइडर मैच के लिए इंग्लैंड ने चार बदलाव किए हैं.

स्टोक्स और एटकिंसन के अलावा जेमी स्मिथ और शोएब बशीर को प्लेइंग-11 में बुलाया गया है, जो मैथ्यू फिशर और सोनी बेकर की जगह लेंगे. इंग्लैंड की प्लेइंग-11 काफी हद तक उस टीम जैसी ही है जिसने लॉर्ड्स में इंग्लैंड को 1-0 की बढ़त दिलाई थी. बस उस जीतने वाली टीम में ओली रॉबिन्सन की जगह जोफ्रा आर्चर नहीं थे. लॉर्ड्स में जीतने वाली टीम में पांच बदलाव करने के बाद इंग्लैंड की बदली हुई टीम को दूसरे टेस्ट में संघर्ष करना पड़ा. 463 रन का पीछा करते हुए मेजबान 209 रन पर ऑल आउट हो गए, जिससे न्यूजीलैंड ने सीरीज बराबर कर दी.

नाइटक्लब विवाद के चलते बाहर हुए थे स्टोक्स-एटकिंसनसीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड की जीत के बाद टीम के आधी रात के कर्फ्यू को तोड़ने के कारण स्टोक्स और एटकिंसन को दूसरे टेस्ट के लिए अनुपलब्ध घोषित कर दिया गया था. ये दोनों खिलाड़ी इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के एक सुरक्षा कर्मचारी और सारासेन्स रग्बी खिलाड़ी के बीच हुई बहस के दौरान वहां मौजूद थे, जिसके बाद ईसीबी ने जांच और अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की.

सुनवाई में पाया गया कि नाइटक्लब में हिंसक व्यवहार के लिए खिलाड़ियों को दोषी नहीं ठहराया जा सकता. ईसीबी ने कहा कि स्टोक्स उस बहस में शामिल नहीं थे, जबकि एटकिंसन बिना किसी उकसावे के हुए हमलों का शिकार हुए थे और उन्होंने कोई जवाबी कार्रवाई नहीं की थी. हालांकि, टीम के आचरण संबंधी नियमों का उल्लंघन करने के लिए दोनों खिलाड़ियों को लिखित चेतावनी दी गई.

तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग 11बेन डकेट, एमिलियो गे, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), बेन स्टोक्स (कप्तान), गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग, शोएब बशीर.

About the AuthorShivam Upadhyay

शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj