Entertainment

‘आपकी वजह से सब खास लगता है’, थलापति विजय को एक टक देखती रहीं तृषा कृष्णन, फोटो ने खत्म की ब्रेकअप की अफवाहें

Last Updated:June 23, 2026, 22:09 IST

तृषा कृष्णन ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय को जन्मदिन की बधाई देकर उन सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया है, जिनमें दावा किया जा रहा था कि दोनों के रिश्तों में दूरी आ गई है. तृषा के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने न सिर्फ विजय को लेकर उनकी शुभकामनाएं जाहिर कीं, बल्कि उन्हें अनफॉलो करने की चर्चाओं को भी पूरी तरह खत्म कर दिया.

ख़बरें फटाफट

'आपकी वजह से सब खास लगता है', थलापति विजय को एक टक देखती रहीं तृषा कृष्णनZoom वायरल हो रही फोटो

नई दिल्ली. साउथ की जानी मानी एक्ट्रेस तृषा कृष्णन ने तमिलनाडु के सीएम अभिनेता थलापति विजय को लेकर हो रही चर्चाओं पर विराम लगा दिया है. एक्ट्रेस ने विजय संग फोटो शेयर की है, इस फोटो में वह उन्हें प्यार भरी नजरों से एकटक देखती नजर आ रही हैं. उन्होंने विजय को जन्मदिन की बधाई देकर उन तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया, जिनमें दावा किया जा रहा था कि उन्होंने विजय को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है.

तमिलनाडु के सीएम और जाने माने एक्टर विजय ने सोमवार को अपना 52वां जन्मदिन मनाया था. लेकिन इस दौरान उनके तमाम फैन और सिनेमा जगत के कई कलाकारों ने उन्हें बधाई दी. लेकिन उनकी करीबी दोस्त तृषा ने उन्हें जन्मदिन पर शुभकामनाएं नहीं दीं. इसके बाद चर्चाए होने लगी कि दोनों का ब्रेकअप हो गया. अब एक्ट्रेस ने अपनी एक फोटो शेयर सभी अटकलों को झूठा करार दिया है.

तृषा कृष्णनन ने शेयर की विजय संग फोटो

हाल ही में तृषा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर विजय के जन्मदिन समारोह की एक फोटो शेयर की.फोटो में जन्मदिन के केक नजर आ रहे हैं, जिन्हें विजय के लिए तैयार किया गया था. इसके साथ उन्होंने लिखा, ‘उस शख्स के लिए जो हर चीज को खास बना देता है. हैप्पी बर्थडे 00.00.तृषा के पोस्ट में लिखा ‘00.00’ इस बात की ओर इशारा करता है कि उन्होंने 22 जून को रात 12 बजे सबसे पहले विजय को विश किया था. ऐसे में वो खबरें झूठी साबित हुईं, जिनमें कहा जा रहा था कि तृषा ने विजय को जन्मदिन की बधाई तक नहीं दी.

View this post on Instagram

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj