Rajasthan

Thana Ram offering cool water to travellers on the Barmer-Batadu route

Last Updated:June 24, 2026, 14:21 IST

Story Of Barmer 86 Year Old Man Thanaram : बाड़मेर के 86 वर्षीय थानाराम 19 साल से रोज 6 किलोमीटर पैदल चलकर हुड्डो की ढाणी बस स्टैंड पर यात्रियों और राहगीरों को मुफ्त ठंडा पानी पिलाते हैं. भीषण गर्मी हो या तपता रेगिस्तान, थानाराम कड़वासरा की सेवा का सिलसिला पिछले 19 वर्षों से लगातार जारी है. उन्होंने बताया कि कई साल पहले गांव में पड़े अकाल के दौरान एक दर्जन से अधिक पशुधन पानी की तलाश में भटकते रहते थे. इसके बाद उन्होंने पशुओं को पानी पिलाने का काम शुरू किया.

ख़बरें फटाफट

बाड़मेर. भीषण गर्मी में जब लोग घरों से निकलने से भी कतराते हैं, तब 86 वर्षीय थानाराम रोजाना 6 किलोमीटर पैदल चलकर बस स्टैंड पहुंचते हैं. उनका मकसद सिर्फ एक है, सफर कर रहे यात्रियों और राहगीरों की प्यास बुझाना. बिना किसी स्वार्थ के 19 सालों से जारी उनकी यह सेवा लोगों के लिए मिसाल बन गई है.

आज के दौर में, जहां लोग अपने कामों में इतने व्यस्त हो चुके हैं कि दूसरों के लिए समय निकालना मुश्किल हो जाता है, वहीं 86 वर्षीय थानाराम मानवता की अनोखी मिसाल पेश कर रहे हैं. उम्र के इस पड़ाव पर, जब अधिकांश लोग आराम और स्वास्थ्य की चिंता में समय बिताते हैं, तब थानाराम रोजाना करीब 6 किलोमीटर पैदल चलकर बस स्टैंड पहुंचते हैं और सफर कर रहे यात्रियों, राहगीरों व जरूरतमंद लोगों की प्यास बुझाते हैं.

रोजाना गुजरती हैं डेढ़ दर्जन से अधिक बसेंभीषण गर्मी हो या तपता रेगिस्तान, थानाराम कड़वासरा की सेवा का सिलसिला पिछले 19 वर्षों से लगातार जारी है. थानाराम ने Local18 से बातचीत करते हुए बताया कि वह हर रोज घर से 6 किलोमीटर पैदल चलकर हुड्डो की ढाणी बस स्टैंड पहुंचते हैं और यहां निःस्वार्थ भाव से लोगों को शीतल जल पिलाते हैं. बाड़मेर के इस छोटे से बस स्टैंड से रोजाना डेढ़ दर्जन से अधिक बसें गुजरती हैं.

19 साल पहले शुरू हुआ सेवा का कारवांउन्होंने बताया कि कई साल पहले गांव में पड़े अकाल के दौरान एक दर्जन से अधिक पशुधन पानी की तलाश में भटकते रहते थे. इसके बाद उन्होंने पशुओं को पानी पिलाने का काम शुरू किया. इसी दौरान उन्होंने देखा कि सड़क से गुजरने वाले लोग भी प्यास से परेशान रहते हैं. बस उसी दिन से लोगों को पानी पिलाने का कारवां शुरू हुआ, जो पिछले 19 वर्षों से बदस्तूर जारी है.

साधारण प्याऊ, मटकों का पानी और परिवार का सहयोगथानाराम की इस अनूठी प्याऊ की सबसे खास बात यह है कि यहां न तो कोई बड़ा होर्डिंग लगा है, न कोई दानपेटी रखी गई है और न ही उन्होंने कभी किसी से आर्थिक मदद मांगी है. पिछले करीब दो दशकों से वे इस काम को बिना किसी शोर-शराबे के चुपचाप करते आ रहे हैं. इस नेक कार्य में कभी-कभी उनका परिवार भी हाथ बंटाता है. थानाराम का मानना है कि जीवन में प्यासे को पानी पिलाने से बड़ा कोई दूसरा पुण्य नहीं हो सकता.

About the AuthorAnand Pandey

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Barmer,Barmer,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj