5 साल की मासूम से दरिंदगी, भड़के ग्रामीणों ने पुलिस को घेरा, विधायक बोलीं- अपराधियों के हौसले क्यों हैं बुलंद?

होमताजा खबरक्राइम
अलवर में दरिंदगी से उबाल, आरोपी पकड़ से बाहर, ग्रामीण बोले- कब होगी गिरफ्तारी?
Last Updated:June 25, 2026, 10:11 IST
Alwar Rape Case: अलवर के थानागाजी उपखंड के टहला थाना क्षेत्र में पांच वर्षीय मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. घटना के बाद पीड़ित परिवार सदमे में है, जबकि लोग आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. सूचना मिलने पर विधायक कांति मीणा मौके पर पहुंचीं और परिजनों से मुलाकात कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. ग्रामीणों का आरोप है कि गंभीर घटना के बावजूद आरोपी अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं. मामले को लेकर क्षेत्र में तनाव का माहौल है और प्रशासन पर कार्रवाई का दबाव बढ़ रहा है.
ख़बरें फटाफट
अलवर में 5 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद ग्रामीणों में उबाल
अलवर. जिले के थानागाजी उपखंड के टहला थाना क्षेत्र में पांच वर्षीय मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश व्याप्त है. घटना की जानकारी सामने आने के बाद ग्रामीणों में गुस्सा फैल गया और लोगों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग उठाई. वहीं पीड़िता के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरा परिवार सदमे में है. दुष्कर्म की घटना की जनकारी मिलने के बाद थानागाजी विधायक कांति मीणा भी मौके पर पहुंचीं और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली.
विधायक ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया. उन्होंने कहा कि मासूम बालिका के साथ हुई यह घटना बेहद दुखद और निंदनीय है तथा ऐसे मामलों में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाना चाहिए. ग्रामीणों का आरोप है कि घटना के बाद से क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है. लोगों का कहना है कि इतनी गंभीर घटना के बावजूद अभी तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं, जिससे आमजन में नाराजगी बढ़ रही है. ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है.
विधायक ने कहा- अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं
विधायक कांति मीणा ने भी कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता जताई. उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र में लगातार अपराध बढ़ रहे हैं और अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं यह दर्शाती हैं कि अपराधियों में कानून का भय कम हो रहा है. प्रशासन को अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने होंगे ताकि आमजन में सुरक्षा की भावना बनी रहे. घटना के बाद टहला थाना पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं.
ग्रामीण दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर सजा दिलाने की मांग की
स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस को मामले में तेजी दिखाते हुए जल्द से जल्द आरोपियों तक पहुंचना चाहिए. हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है और विभिन्न पहलुओं पर पड़ताल जारी है. फिलहाल पीड़िता का परिवार गहरे सदमे में है. ग्रामीण दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर सख्त से सख्त सजा दिलाने की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक लोगों में आक्रोश बना रहेगा. वहीं प्रशासन पर भी मामले में त्वरित कार्रवाई का दबाव बढ़ता जा रहा है.
About the Authordeep ranjan
दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Alwar,Rajasthan



