Rajasthan

शादी के कुछ दिन बाद टूटा भरोसा, नवविवाहिता बोली- पति ने ही गैरों को सौंप दिया, रिश्तेदारों ने किया दुष्कर्म

Last Updated:June 25, 2026, 10:33 IST

Alwar Newlywed Woman Alleges Rape: अलवर जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने अपने पति और उसके रिश्तेदारों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला का आरोप है कि शादी के कुछ ही सप्ताह बाद उसके पति ने अपनी बुआ के बेटों को उसके कमरे में भेजकर उसके साथ दुष्कर्म करवाया. पीड़िता का कहना है कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और उसे चुप रहने के लिए दबाव बनाया गया. महिला ने आरोप लगाया कि उसे देह व्यापार में धकेलने की भी कोशिश की गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

शादी के कुछ दिन बाद टूटा भरोसा, नवविवाहिता बोली- पति ने ही गैरों को सौंप दियाZoomअलवर में एक नवविवाहिता ने अपने पति और उसके रिश्तेदारों पर दुष्कर्म करने के गंभीर आरोप लगाए

अलवर. राजस्थान के अलवर जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. एक नवविवाहिता ने अपने पति सहित उसके रिश्तेदारों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. पीड़िता का आरोप है कि शादी के कुछ ही सप्ताह बाद उसके पति ने अपने परिचित रिश्तेदारों के साथ मिलकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म करवाया और उसे देह व्यापार के धंधे में धकेलने का भी प्रयास किया. पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी अप्रैल 2026 में गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से हुई थी. विवाह के बाद वह ईद का त्योहार मनाने के लिए अपने पीहर चली गई थी. इसके बाद 29 मई को उसका पति उसे वापस ससुराल लेकर आया. महिला का आरोप है कि 1 जून की रात उसके पति ने अपनी बुआ के एक बेटे को घर बुलाया और उसे उसके कमरे में भेज दिया. पीड़िता के अनुसार जब उसने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई. इसके बाद आरोपी ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया. महिला का कहना है कि घटना के दौरान उसका पति भी वहां मौजूद था और उसने कोई विरोध नहीं किया.

तीन बुआ के बेटों ने बारी-बारी से पति की सहमति से किया दुष्कर्म 

पीड़िता ने आगे आरोप लगाया कि इस घटना के कुछ दिन बाद पति की दूसरी बुआ का बेटा रात के समय घर आया और उसने भी उसके साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद तीसरी बार पति की एक अन्य बुआ का बेटा घर पहुंचा और उसके साथ भी कथित रूप से दुष्कर्म किया गया. महिला का आरोप है कि इन घटनाओं के पीछे उसके पति की सहमति और भूमिका थी. महिला ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसे पैसे देने की कोशिश की और इस पूरे मामले को लेकर चुप रहने का दबाव बनाया. हालांकि उसने पैसे लेने से इनकार कर दिया. पीड़िता का कहना है कि उस पर लगातार दबाव बनाया जाता रहा और उसे गलत कामों में धकेलने का प्रयास किया गया.

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने शुरू की जांच

मामले की जानकारी सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है. वहीं पुलिस का कहना है कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और सभी आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले में पीड़िता से मिली शिकायत और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस पीड़िता के बयान, मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी.

About the Authordeep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Alwar,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj