नौकरी नहीं मिल रही? आप 2 भैंसों से भी शुरू कर सकते हैं डेयरी बिजनेस, यहां समझें पूरा गणित

नौकरी नहीं मिल रही? आप 2 भैंसों से शुरू कर सकते हैं डेयरी बिजनेस, यहां समझें
Small Business Ideas: अगर आपको नौकरी नहीं मिल रही या मन ही नहीं है काम करने का तो ये बिजनेस आइडिया आपके लिए ही है. इससे हर महीने अच्छी कमाई हो सकती है. हम बात कर रहे हैं डेयरी फार्मिंग की. एमपी के सतना के पशु चिकित्सक डॉ. बालेंद्र सिंह के अनुसार, सही नस्ल का चुनाव, संतुलित आहार और बेहतर देखभाल के जरिए डेयरी फार्मिंग से लाखों रुपये का मुनाफा कमाया जा सकता है. उन्होंने बताया कि मुर्रा भैंस, भदावरी भैंस, साहीवाल और गीर गाय जैसी नस्लें दूध उत्पादन और कमाई के मामले में सबसे बेहतर मानी जाती हैं. आप सिर्फ 2 पशुओं से शुरुआत कर सकते है. इससे हर महीने 20000 रुपये तक का लाभ हो सकता है. वहीं अगर 10 पशु रखना चाहते हैं तो कमर्शियल डेयरी फार्म से सालाना 120000 रुपये तक की कमाई हो सकती है. इसके अलावा मुख्यमंत्री पशुपालन विकास योजना और नाबार्ड जैसी सरकारी योजनाओं के जरिए भी सब्सिडी का लाभ लेकर डेयरी बिजनेस शुरू किया जा सकता है. वीडियो में आप डेयरी फार्मिंग से जुड़ी पूरी जानकारी देख सकते हैं.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



