Rajasthan

Agriculture News | Khet Bachao Abhiyan 2026 | खेती होगी ज्यादा मुनाफेदार, किसानों के लिए शुरू हुई ये नई पहल सभी को जानना चाहिए

होमताजा खबरकृषि

खेती होगी मुनाफेदार, किसानों के लिए शुरू हुई ये नई पहल सभी को जानना चाहिए

Last Updated:June 26, 2026, 13:43 IST

Jaipur News : जयपुर में खेत बचाओ अभियान 2026 शुरू, श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय और सरकार जैविक खेती, सौर ऊर्जा आधारित कृषि और सीड पोर्टल से 400 किसानों को मदद देगी. कुलगुरु डॉ. पुष्पेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को वर्षा जल संरक्षण, मृदा परीक्षण के आधार पर संतुलित उर्वरक उपयोग और गुणवत्तायुक्त प्रमाणित बीजों के इस्तेमाल की जानकारी दी जाएगी.

ख़बरें फटाफट

जयपुर. किसानों के लिए अच्छी खबर है. कृषि एवं उद्यानिकी विभाग और श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय, जोबनेर ने ‘खेत बचाओ अभियान-2026’ की शुरुआत की है. इस अभियान का उद्देश्य किसानों को टिकाऊ, लाभकारी और पर्यावरण अनुकूल कृषि पद्धतियों की जानकारी देना है. अभियान से प्रदेशभर के 400 से अधिक किसानों को जोड़ा गया है. कृषि एवं उद्यानिकी विभाग की प्रमुख शासन सचिव मंजू राजपाल ने बताया कि इस पहल के जरिए किसानों को आधुनिक और टिकाऊ खेती की ओर प्रेरित किया जाएगा.

उन्होंने कहा कि रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के अत्यधिक उपयोग से मानव स्वास्थ्य के साथ-साथ भूमि की उर्वरा शक्ति भी प्रभावित हो रही है. ऐसे में प्राकृतिक और जैविक खेती इसका प्रभावी विकल्प बनकर उभरी है. जैविक खेती से किसानों को आर्थिक लाभ भी मिलता है. इसमें जीवामृत, ट्राइकोडर्मा जैसे जैविक उत्पादों के उपयोग और मृदा स्वास्थ्य संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाता है. उन्होंने बताया कि राज्य सरकार जैविक खेती का रकबा 25 प्रतिशत तक बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है. इसके साथ ही सौर ऊर्जा आधारित कृषि, पशुपालन और सहायक कृषि व्यवसायों के जरिए किसानों की आय बढ़ाने के लिए भी रोडमैप तैयार किया गया है.

विश्वविद्यालय ने शुरू किया सीड पोर्टलकुलगुरु डॉ. पुष्पेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को वर्षा जल संरक्षण, मृदा परीक्षण के आधार पर संतुलित उर्वरक उपयोग और गुणवत्तायुक्त प्रमाणित बीजों के इस्तेमाल की जानकारी दी जाएगी. उन्होंने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए विश्वविद्यालय ने सीड पोर्टल शुरू किया है, जिसके माध्यम से किसान ऑनलाइन बीज और कृषि आदान बुक कर सकेंगे.

जैविक खेती अपनाने पर मिलेगी सहायताडॉ. पुष्पेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि जो किसान जैविक खेती अपनाना चाहते हैं, उन्हें सरकार और श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय, जोबनेर की ओर से हर संभव सहायता दी जाएगी. खेती को मुनाफेदार बनाने के लिए समय-समय पर किसानों को तकनीकी सलाह और जरूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी. इसके अलावा आधुनिक तकनीकों के उपयोग के लिए भी मदद दी जाएगी. उन्होंने बताया कि खेत बचाओ अभियान-2026 के तहत पूरे राजस्थान के 400 किसानों को जोड़ा गया है.

About the AuthorAnand Pandey

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Jaipur,Jaipur,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj