‘प्रहार’ को मिली नई रिलीज डेट, इस दिन रिलीज होगी फिल्म, राजकुमार राव का बॉक्स ऑफिस पर खुद से होगा मुकाबला

Last Updated:August 14, 2026, 13:15 IST
पब्लिक प्रोसिक्यूटर उज्ज्वल निकम की बायोपिक ‘प्रहार’ की नई रिलीज डेट घोषित कर दी गई है. मेकर्स के मुताबिक, राजकुमार राव स्टारर यह फिल्म अक्टूबर महीने में सिनेमाघरों में दस्तक देगी. 26/11 मुंबई आतंकी हमलों में अजमल कसाब को सजा दिलाने वाली इस कानूनी लड़ाई में राजकुमार राव 10 किलो वजन बढ़ाकर निकम के दमदार अवतार में नजर आएंगे. हालांकि, नई तारीख के चलते बॉक्स ऑफिस पर राजकुमार राव की ही दूसरी फिल्म ‘रफ्तार’ के साथ इसका सीधा मुकाबला हो सकता है.
ख़बरें फटाफट
राजकुमार राव की ‘प्रहार’ अक्टूबर महीने में थिएटर्स में रिलीज होगी.
नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव की अपकमिंग फिल्म ‘प्रहार’ की नई रिलीज डेट सामने आ गई है. कई बड़ी फिल्मों के क्लैश के चलते टली इस बायोपिक को अब नई तारीख मिल गई है. स्पेशल पब्लिक प्रोसिक्यूटर उज्ज्वल निकम की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म के मेकर्स ने नई रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है. हालांकि, इस नई तारीख के सामने आने से अब राजकुमार राव की ही दूसरी फिल्म के साथ इसका बॉक्स ऑफिस मुकाबला होने की संभावना बढ़ गई है.
मैडॉक फिल्म्स ने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट करते हुए ‘प्रहार’ की नई रिलीज डेट की जानकारी दी है. इसके अनुसार, ‘प्रहार’ अब 16 अक्टूबर 2026 को सीधे सिनेमाघरों में दस्तक देगी. जारी किए गए पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा गया, ‘प्रहार-उज्ज्वल निकम की अनकही कहानी, 16 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में.’
View this post on Instagram



