Rajasthan

Rajasthan Famous Food | Best Recipe

Last Updated:June 26, 2026, 13:50 IST

Rajasthani Baingan Curry Recipe Special : राजस्थान की मशहूर ग्रेवी बैंगन सब्जी शेखावाटी, मारवाड़, मेवाड़ में खास पसंद, तले बैंगन और मसालेदार ग्रेवी बाजरे की रोटी व चावल के साथ खाई जाती है. बैंगन की सब्जी बनाना बहुत आसान है. यह कुछ समय में आसानी से तैयार हो जाती है. इस स्वादिष्ट रेसिपी को बनाने के लिए सबसे पहले छोटे और ताजे बैंगनों को अच्छी तरह धोकर उनमें हल्का चीरा लगाया जाता है.

Rajasthan Famous Recipe. राजस्थान का खान-पान अपने मसालेदार स्वाद और पारंपरिक व्यंजनों के लिए देशभर में प्रसिद्ध है. यहां की रसोई में कम सामग्री से भी ऐसा लाजवाब स्वाद तैयार किया जाता है, जो लंबे समय तक याद रहता है. इन्हीं व्यंजनों में से एक है ग्रेवी वाले बैंगन की सब्जी. यह सब्जी रोजमर्रा के भोजन से लेकर मेहमानों की दावत तक हर अवसर पर पसंद की जाती है. खासकर शेखावाटी, मारवाड़ और मेवाड़ क्षेत्र में इसे अलग-अलग मसालों के साथ बनाया जाता है.

मनीषा ने बताया कि ग्रेवी वाले बैंगन की सब्जी बनाना बहुत आसान है. यह कुछ समय में आसानी से तैयार हो जाती है. इस स्वादिष्ट रेसिपी को बनाने के लिए सबसे पहले छोटे और ताजे बैंगनों को अच्छी तरह धोकर उनमें हल्का चीरा लगाया जाता है. इसके बाद इन्हें हल्का सुनहरा होने तक तेल में तल लिया जाता है, जिससे बैंगन का स्वाद और बनावट दोनों बेहतर हो जाते हैं. दूसरी ओर प्याज, टमाटर, अदरक, लहसुन और हरी मिर्च का बारीक पेस्ट तैयार किया जाता है.

राजस्थानी स्वाद के लिए करें ये कामअब कड़ाही में तेल गर्म करके उसमें जीरा और तेजपत्ता का तड़का लगाया जाता है. इसके बाद तैयार मसाला पेस्ट डालकर धीमी आंच पर अच्छी तरह भुना जाता है. जब मसाला तेल छोड़ने लगे, तब उसमें हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च, गरम मसाला और स्वादानुसार नमक मिलाया जाता है. राजस्थानी स्वाद देने के लिए इसमें थोड़ी-सी कसूरी मेथी, सौंफ पाउडर और चुटकीभर अमचूर भी डाला जा सकता है, जिससे ग्रेवी का स्वाद और भी लाजवाब हो जाता है.

8 से 10 मिनट तक धीमा आंच पर पकाएंमसाले अच्छी तरह पकने के बाद आवश्यकतानुसार पानी डालकर गाढ़ी ग्रेवी तैयार की जाती है. फिर इसमें तले हुए बैंगन डालकर 8 से 10 मिनट तक धीमी आंच पर पकाया जाता है, ताकि बैंगन मसालों का पूरा स्वाद अपने अंदर समेट लें. आखिर में ऊपर से ताजा हरा धनिया डालकर सब्जी को सजाया जाता है. राजस्थान में इस ग्रेवी बैंगन की सब्जी का आनंद सबसे अधिक बाजरे की रोटी, तंदूरी रोटी, मिस्सी रोटी या घी लगे पराठों के साथ बहुत लाजवाब लगती है. इसे जीरा राइस या सादे चावल के साथ भी परोसा जाता है. मसालों की खुशबू और बैंगन का मुलायम स्वाद इस व्यंजन को बेहद खास बना देता है. यदि आप रोज़ की साधारण सब्जियों से कुछ अलग और पारंपरिक राजस्थानी स्वाद का आनंद लेना चाहते हैं, तो ग्रेवी बैंगन की यह रेसिपी जरूर ट्राई करे.

About the AuthorAnand Pandey

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Nagaur,Nagaur,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj