Entertainment

‘वह आज भी नहीं बदले’, अक्षय कुमार की मुरीद हुईं रवीना टंडन, 22 साल बाद साथ काम करने का बताया अनुभव

Last Updated:June 27, 2026, 06:54 IST

रवीना टंडन और अक्षय कुमार की जोड़ी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ के जरिए 22 साल बाद इंतजार बाद बड़े पर्दे पर वापस लौट आई है. दोबारा साथ काम करने के अनुभव पर रवीना ने कहा कि अक्षय में आज भी कुछ नहीं बदला है. वह आज भी सेट पर उतने ही मेहनती, अनुशासित और अपने काम के प्रति समर्पित हैं, जितने पहले हुआ करते थे. रवीना के मुताबिक, अक्षय अपनी इस कामयाबी के हकदार हैं क्योंकि वह इसके लिए वाकई कड़ी मेहनत करते हैं.

ख़बरें फटाफट

अक्षय कुमार की मुरीद हुईं रवीना टंडन, 22 साल बाद साथ काम करने का बताया अनुभवZoomअक्षय कुमार और रवीना टंडन ने 22 साल बाद साथ किया काम.

नई दिल्ली. अक्षय कुमार और रवीना टंडन की जोड़ी 22 साल बाद बड़े पर्दे पर वापस लौटी है. उनकी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून यानी शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म में दोनों को साथ देखना फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है. इस बीच रवीना टंडन ने अक्षय कुमार की जमकर तारीफ की और उनके साथ काम करने का अनुभव बताया. रवीना टंडन का कहना है कि अक्षय कुमार आज भी नहीं बदले हैं.

एएआई के साथ इंटरव्यू में रवीना टंडन ने अक्षय कुमार की जमकर तारीफ की. उन्होंने अक्षय को फिल्म इंडस्ट्री के सबसे मेहनती और काम के प्रति समर्पित सितारों में से एक बताया. अपने पुराने दिनों को याद करते हुए रवीना ने कहा कि वक्त भले ही इतना बदल गया हो, लेकिन अक्षय का काम करने का अंदाज, उनका अनुशासन और उनकी लगन आज भी बिल्कुल पहले जैसी ही है.

अक्षय कुमार बिल्कुल भी नहीं बदले

लंबे वक्त बाद अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर करने का अनुभव साझा करते हुए रवीना टंडन ने कहा, ‘इतने सालों बाद दोबारा उनके साथ काम करना बेहद शानदार रहा. उनमें कुछ भी नहीं बदला है. वह आज भी उतने ही मेहनती और काम के प्रति जुनूनी हैं. फिल्म में उनकी यह लगन साफ दिखाई देती है. उन्हें आज जो भी कामयाबी मिली है, वह उसके पूरी तरह हकदार हैं क्योंकि उन्होंने इसके लिए वाकई खून-पसीना बहाया है. उन्हें कुछ भी आसानी से नहीं मिला. सेट पर उनके जितना अनुशासित और समर्पित कलाकार ढूंढना मुश्किल है.’

रवीना टंडन और अक्षय कुमार की फिल्में

रवीना टंडन और अक्षय कुमार की जोड़ी ने बॉलीवुड को कई बेहतरीन फिल्में दी हैं, जिनमें ‘मोहरा’, ‘खिलाड़ियों का खिलाड़ी’, ‘दावा’, ‘कीमत’ और ‘बारूद’ जैसी फिल्में शामिल हैं. दोनों की सबसे यादगार फिल्मों की बात करें, तो ‘मोहरा’ और ‘खिलाड़ियों का खिलाड़ी’ का नाम सबसे ऊपर आता है. साल 1994 में आई ‘मोहरा’ का निर्देशन राजीव राय ने किया था, जिसमें अक्षय और रवीना के साथ नसीरुद्दीन शाह और सुनील शेट्टी भी अहम किरदारों में थे.

बड़े पर्दे पर लौटी अक्षय कुमार-रवीना टंडन की जोड़ी

अक्षय कुमार और रवीना टंडन की जोड़ी को आखिरी बार साल 2004 में आई फिल्मों ‘पुलिस फोर्स: एन इनसाइड स्टोरी’ और ‘आन: मेन एट वर्क’ में एक साथ देखा गया था. 22 साल के लंबे इंतजार के बाद दोनों सितारे ‘वेलकम टू द जंगल’ के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करने वापस लौटी है. अहमद खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय और रवीना के अलावा सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, लारा दत्ता, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा और दलेर मेहंदी जैसे सितारों ने काम किया है.

About the AuthorKamta PrasadSenior Sub Editor

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj