Rajasthan Babita | Rajasthan Khadeeja

Last Updated:June 27, 2026, 14:44 IST
Rajasthan babita Plan With Jaish E Mohammad: जयपुर में बबीता उर्फ खदीजा जैश-ए-मोहम्मद से दो साल से जुड़ी, ऑनलाइन ट्रेनिंग, आत्मघाती हमले और हनीट्रैप सिखाए जाने के इनपुट, यूएपीए में केस दर्ज. सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान में बैठे आतंकी हैंडलर्स बबीता को ऑनलाइन माध्यम से ट्रेनिंग दे रहे थे. जांच में यह भी सामने आने का दावा किया गया है कि उसने इंटरनेट पर आत्मघाती हमलों से जुड़े विषयों के बारे में जानकारी तलाश की थी. एजेंसियां उसके मोबाइल फोन, लैपटॉप, सोशल मीडिया अकाउंट और डिजिटल गतिविधियों का रिकॉर्ड खंगाल रही हैं.बबीता उर्फ खदीजा को बनाया जा रहा था सुसाइड अटैकर? जांच में चौंकाने वाले दावे
जयपुर. जयपुर से पकड़ी गई बबीता उर्फ खदीजा को लेकर जांच एजेंसियों की पड़ताल आगे बढ़ रही है और पूछताछ में कई ऐसे इनपुट सामने आने का दावा किया जा रहा है, जिन्होंने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है. रिमांड के दौरान हुई पूछताछ में यह बात सामने आई है कि बबीता करीब दो साल से आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े लोगों के संपर्क में थी. जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि आखिर उसके लिए क्या भूमिका तय की जा रही थी और उसे किस मकसद से तैयार किया जा रहा था.
सूत्रों के अनुसार पूछताछ में ऐसे संकेत मिले हैं कि बबीता को आत्मघाती हमले के लिए तैयार करने की कोशिश की जा रही थी. हालांकि जांच अभी जारी है और एजेंसियां हर पहलू की पुष्टि करने में लगी हुई हैं. राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला होने के कारण अधिकारी सार्वजनिक तौर पर ज्यादा जानकारी साझा नहीं कर रहे हैं. लेकिन अब तक की जांच में सामने आए इनपुट ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
ऑनलाइन ट्रेनिंग और इंटरनेट सर्च की जांचसूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान में बैठे आतंकी हैंडलर्स बबीता को ऑनलाइन माध्यम से ट्रेनिंग दे रहे थे. जांच में यह भी सामने आने का दावा किया गया है कि उसने इंटरनेट पर आत्मघाती हमलों से जुड़े विषयों के बारे में जानकारी तलाश की थी. एजेंसियां उसके मोबाइल फोन, लैपटॉप, सोशल मीडिया अकाउंट और डिजिटल गतिविधियों का रिकॉर्ड खंगाल रही हैं. पूछताछ में यह भी सामने आया कि बबीता को सोशल मीडिया के जरिए भारतीय सेना के जवानों से संपर्क बढ़ाने और उन्हें हनीट्रैप में फंसाने के तरीके सिखाए जा रहे थे. बताया जा रहा है कि यह ट्रेनिंग भी ऑनलाइन माध्यम से ही दी जा रही थी. जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि उसने अब तक किन-किन लोगों से संपर्क किया और क्या किसी सैन्यकर्मी से उसकी बातचीत हुई थी.
डंकी रूट से पाकिस्तान पहुंचने की थी तैयारीजांच में एक और अहम जानकारी सामने आई है. अधिकारियों के मुताबिक बबीता के पास भारतीय पासपोर्ट नहीं था. इसके बावजूद वह बिना वैध दस्तावेजों के भारत छोड़कर पाकिस्तान पहुंचने की योजना बना रही थी. सूत्रों के अनुसार इसके लिए डंकी रूट का इस्तेमाल करने की तैयारी थी. एजेंसियां यह भी पता लगा रही हैं कि इस योजना में उसकी मदद कौन कर रहा था और क्या इसके पीछे कोई संगठित नेटवर्क सक्रिय था. बबीता के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम कानून यानी यूएपीए की धारा 38 और 39 के तहत मामला दर्ज किया गया है. जांच एजेंसियों ने उसके सभी सोशल मीडिया अकाउंट, कॉल डिटेल्स और संपर्कों की पड़ताल की है. चूंकि मामला राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा हुआ है, इसलिए जांच को पूरी तरह गोपनीय रखते हुए आगे बढ़ाया जा रहा है.
About the AuthorAnand Pandey
आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Jaipur,Jaipur,Rajasthan



