वह लगातार सवाल पूछता है… ड्रेसिंग रूम में छाए वैभव सूर्यवंशी, आयरलैंड से हार के बाद क्या दूसरे टी20 में मिलेगा मौका

होमखेलक्रिकेट
वह लगातार सवाल पूछता है… सूर्यवंशी के मुरीद हुए अभिषेक शर्मा
Last Updated:June 27, 2026, 17:35 IST
Vaibhav sooryavanshi asks questions every time: ओपनर अभिषेक शर्मा का कहना है कि वैभव सूर्यवंशी लगातार सवाल पूछते रहते हैं और वह हर समय खेलना चाहते हैं. आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 में भारत की 34 रनों की करारी हार के बाद, इस ‘वंडर बॉय’ को टीम में शामिल करने की मांग तेज हो गई है.फैंस और जानकारों का मानना है कि सीरीज बचाने के लिए दूसरे और अंतिम टी20 मैच में वैभव सूर्यवंशी का इंटरनेशनल डेब्यू बेहद जरूरी है. अभिषेक शर्मा ने कहा है कि वैभव सूर्यवंशी हमेशा खेलना चाहते हैं.
नई दिल्ली. भारतीय टीम के ओपनर अभिषेक शर्मा का कहना है कि वैभव सूर्यवंशी बेहद उत्सुक हैं और लगातार सीखना चाहता हैं. इस लेफ्ट हैंड बैटर ने पिछले कुछ महीनों में भारतीय क्रिकेट गलियारों में तहलका मचा रखा है. आईपीएल 2026 से शुरू हुआ उनका धमाकेदार सफर अब भारतीय सीनियर टीम के ड्रेसिंग रूम तक पहुंच चुका है. आयरलैंड दौरे के लिए पहली बार टीम इंडिया के टी20आई स्क्वाड में शामिल किए गए वैभव को हालांकि पहले मैच में प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला, लेकिन टीम की करारी हार के बाद अब उन्हें दूसरे और अंतिम टी20 मैच में डेब्यू कराने की मांग बेहद तेज हो गई है.
वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) का निडर अंदाज सबसे पहले आईपीएल 2026 के दौरान सुर्खियों में आया. राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए कुल 776 रन कूट डाले. उनकी इस बेखौफ बल्लेबाजी ने चयनकर्ताओं को मजबूर किया कि वे इतनी छोटी उम्र में भी उन्हें सीनियर टीम के दरवाजे तक ले आएं. इसके बाद, इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच खेली गई ट्राई-सीरीज के फाइनल में जो हुआ, उसने इतिहास लिख दिया. वैभव ने लिस्ट-ए क्रिकेट की सबसे विनाशकारी पारियों में से एक को अंजाम दिया. उन्होंने मात्र 29 गेंदों में 94 रनों की आतिशी पारी खेली. इस दौरान उन्होंने सिर्फ 11 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, जो लिस्ट-ए इतिहास की सबसे तेज फिफ्टी है.
अभिषेक शर्मा ने वैभव को लेकर खोले राजआयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीनियर ओपनर अभिषेक शर्मा ने बताया कि भले ही वैभव को मैदान पर उतरने का मौका न मिला हो, लेकिन ड्रेसिंग रूम में उन्होंने सबका दिल जीत लिया है. अभिषेक ने कहा, ‘एक टीम के तौर पर, मुझे लगता है कि यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम उसे सहज महसूस कराएं. वह बहुत छोटा है और मैंने जो महसूस किया, वह हर समय खेलने के लिए बहुत उत्सुक रहता है. वह अभी सीख रहा है.वह लगातार सवाल पूछता है, इसलिए मुझे लगता है कि उसके अंदर वो बात है, जहां वह बहुत सी चीजें सीखना चाहता है. जाहिर है, यह उसके लिए एक सपने जैसा है. इसलिए हम उसे यह महसूस कराने की पूरी कोशिश कर रहे हैं कि वह इस ग्रुप का हिस्सा है.’
पहले टी20 में भारत की रणनीति रही फ्लॉपकयास लगाए जा रहे थे कि आयरलैंड के स्टॉर्मोंट मैदान पर वैभव को इंटरनेशनल डेब्यू का कैप मिल जाएगा. लेकिन, भारतीय टीम मैनेजमेंट ने टी20 विश्व कप 2026 की चैंपियन ओपनिंग जोड़ी पर ही भरोसा बनाए रखने का फैसला किया. हालांकि, मैनेजमेंट का यह दांव पूरी तरह से उल्टा पड़ गया. आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 182 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया. जवाब में भारतीय टीम ताश के पत्तों की तरह ढह गई. पूरी टीम 7 गेंद शेष रहते महज 148 रनों पर सिमट गई और आयरलैंड ने 34 रनों से एक ऐतिहासिक जीत दर्ज की.
अभिषेक की अकेले की लड़ाई और सूर्यवंशी की जरूरतइस मुकाबले में भारत की तरफ से सिर्फ अभिषेक शर्मा ही चमके. उन्होंने मात्र 20 गेंदों में एक तूफानी अर्धशतक जड़ा, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें किसी का साथ नहीं मिला. शिवम दुबे का 25 रनों का योगदान टीम का दूसरा सर्वोच्च स्कोर था. इस करारी हार ने भारतीय बल्लेबाजी की कमियों को उजागर कर दिया है, जिसके बाद क्रिकेट पंडितों और फैंस का मानना है कि वैभव सूर्यवंशी जैसे ‘एक्स-फैक्टर’ खिलाड़ी को बेंच पर बिठाना टीम को भारी पड़ा.
About the AuthorKamlesh Raiचीफ सब एडिटर
कमलेश राय वर्तमान में इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. 17 वर्षों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों और खबरों की गहरी समझ के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई ह…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
New Delhi,Delhi



