Sports

Roston Chase: 7 साल का लंबा इंतजार खत्म, 53 पारियों के बाद इस धुरंधर ने ठोका शतक, टीम के लिए बने संकटमोचक

होमखेलक्रिकेट

7 साल का लंबा इंतजार खत्म, 53 पारियों के बाद इस धुरंधर ने ठोका शतक

Last Updated:June 27, 2026, 23:39 IST

roston chase test hundred: वेस्टइंडीज के धुरंधर बल्लेबाज और टेस्ट टीम के कप्तान रोस्टन चेज ने 7 साल का लंबा इंतजार खत्म करते हुए टेस्ट क्रिकेट में शतक का सूखा खत्म किया. श्रीलंका के खिलाफ एंटीगुआ में जारी पहले टेस्ट के तीसरे दिन उन्होंने इस फॉर्मेट में अपना छठा शतक बनाया. 53 पारियों के बाद 34 साल के इस बल्लेबाज के बल्ले से टेस्ट में शतक आया है. इससे पहले आखिरी बार 2019 में इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने नाबाद 102 रन की पारी खेली थी.7 साल का लंबा इंतजार खत्म, 53 पारियों के बाद इस धुरंधर ने ठोका शतकZoomरोस्टन चेज ने 53 पारियों के बाद टेस्ट में बनाया शतक.

नई दिल्ली. वेस्टइंडीज के टेस्ट कप्तान और अनुभवी बल्लेबाज रोस्टन चेज के रेड बॉल इंटरनेशनल क्रिकेट में आखिरकार शतकों का सूखा खत्म हो गया है. श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच एंटीगुआ में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन रोस्टन चेज ने न सिर्फ अपनी टीम के लिए संकटमोचक की भूमिका निभाई, बल्कि टेस्ट क्रिकेट में 7 साल बाद बाद शतक बनाया. पूरे 53 पारियों के लंबे इंतजार के बाद 34 वर्षीय इस बल्लेबाज के बल्ले से निकला उनका यह छठा टेस्ट शतक है, जो वेस्टइंडीज क्रिकेट के लिए तब आया जब टीम को सबसे ज्यादा इसकी जरूरत थी.

2019 के बाद पहली बार टेस्ट शतकरोस्टन चेज का यह शतक इसलिए बेहद खास है, क्योंकि उन्होंने लंबे समय से इस फॉर्मेट में बड़ी पारी नहीं खेली थी. चेज ने इससे पहले आखिरी बार साल 2019 में इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 102 रनों की शतकीय पारी खेली थी. उसके बाद से लगातार 53 पारियों तक वे तिहरे अंक (शतक) को छूने के लिए संघर्ष करते रहे. चेज ने शतक तक पहुंचने के लिए 216 गेंदों का सामना किया.

The captain delivers! 💯🏏

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj