Entertainment

प्रेग्नेंसी के बाद ‘मां इंटी बंगारम’ के सीक्वल के साथ लौटेंगी सामंथा रुथ प्रभु, पति राज निदिमोरु ने किया कंफर्म

Last Updated:June 27, 2026, 16:08 IST

सामंथा रुथ प्रभु की महिला प्रधान फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. फिल्म ने 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. विशाखापत्तनम में आयोजित ग्रैंड सक्सेस मीट के दौरान फिल्म की ब्लॉकबस्टर सफलता का जश्न मनाते हुए सामंथा के पति और लेखक राज निदिमोरु ने इसके सीक्वल की आधिकारिक घोषणा की. उन्होंने बताया कि ये टीम एक्ट्रेस के मैटरनिटी ब्रेक के बाद सीक्वल पर काम करेगी.
प्रेग्नेंसी के बाद 'मां इंटी बंगारम' के सीक्वल के साथ लौटेंगी सामंथा रुथ प्रभुZoomराज निदिमोरु ने सामंथा की फिल्म के सीक्वल का ऐलान किया है.

नई दिल्ली. साउथ सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु की हालिया रिलीज फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ (Maa Inti Bangaram) इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है. दर्शकों से मिल रहे अपार प्यार और क्रिटिक्स की शानदार सराहना के बीच फिल्म शानदार कमाई कर रही है. इस बीच सामंथा रुथ प्रभु ने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान करते हुए कहा कि वो मैटरनिटी ब्रेक पर जाने वाली हैं. सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म की अपार सफलता के बाद ‘मां इंटी बंगारम’ की टीम ने हाल ही में विशाखापत्तनम (विजाग) में एक भव्य ‘सक्सेस मीट’ का आयोजन किया था.

इस सक्सेस मीट में फिल्म के लेखक राज निदिमोरु ने प्रशंसकों को एक बहुत बड़ा सरप्राइज देते हुए इसके सीक्वल का आधिकारिक ऐलान कर दिया. सक्सेस मीट के दौरान माहौल उस वक्त बेहद रोमांचक हो गया जब लेखक राज निदिमोरु ने अचानक दर्शकों से पूछा कि क्या वे इस सफर को आगे बढ़ते हुए देखना चाहते हैं. हॉल में मौजूद हजारों फैंस की तालियों और शोर ने इस बात पर मुहर लगा दी.

इसके तुरंत बाद राज निदिमोरु ने सीक्वल की पुष्टि करते हुए कहा, ‘मेरे दिमाग में ‘मां इंटी बंगारम 2’ की कहानी का एक बेहतरीन आइडिया पहले से ही चल रहा है. हमारी पुरानी और वही कोर टीम इस प्रोजेक्ट पर दोबारा काम करेगी. सच कहूं तो, मेरे करियर में यह पहली बार है जब मुझे किसी फिल्म का दूसरा भाग बनाने की इतनी गहरी प्रेरणा मिली है. आने वाले पार्ट में दर्शकों को दोगुना मनोरंजन, दोगुना ड्रामा और दोगुना रोमांच देखने को मिलेगा.’

‘स्त्री’ और ‘द फैमिली मैन’ से भी ज्यादा मिला प्यार

राज निदिमोरु से जब पूछा गया कि क्या इस रीजनल फिल्म की सफलता उनके पिछले ब्लॉकबस्टर्स से ज्यादा मायने रखती है, तो उन्होंने बेहद दिल छू लेने वाला जवाब दिया. राज ने कहा, ‘हमने हिंदी सिनेमा और ओटीटी की दुनिया में ‘द फैमिली मैन’ और ‘स्त्री’ जैसी बेहद सफल और बड़ी ब्लॉकबस्टर परियोजनाएं दी हैं. लेकिन सच यह है कि ‘मां इंटी बंगारम’ के लिए मुझे दुनिया भर के दर्शकों से जो व्यक्तिगत जुड़ाव, प्यार और सराहना मिली है, वह इन सब से कहीं बढ़कर है. यही वजह है कि यह फिल्म हमेशा मेरे दिल के सबसे करीब रहेगी.’

बॉक्स ऑफिस पर पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा

निर्देशक नंदिनी रेड्डी के कुशल निर्देशन में बनी इस फिल्म में समांथा रुथ प्रभु ने अपनी कल्ट अदाकारी से एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे सिनेमा की असली क्वीन हैं. फिल्म में उनके साथ गुलशन देवैया, श्रीमुखी और दिगंथ मंचाले ने भी अपनी दमदार परफॉर्मेंस से चार चांद लगाए हैं. कमाई की बात करें तो, फिल्म ने रिलीज के पहले ही हफ्ते में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर करीब 35 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस किया, जबकि दुनिया भर में इसका कुल कलेक्शन 50 करोड़ रुपये के जादुई आंकड़े को पार कर चुका है. सामंथा रुथ प्रभु मैटरनिटी ब्रेक के बाद इस फिल्म के सीक्वल के साथ लौटेंगी.

About the AuthorPranjul SinghSub-Editor

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

New Delhi,Delhi

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj