Rajasthan

अलवर को मिलेगी 2 करोड़ की श्रीराम वाटिका, रामायण थीम, लेजर शो और वॉच टॉवर बनेंगे आकर्षण का केंद्र

Last Updated:June 28, 2026, 10:25 IST

Ram Vatika Alwar: अलवर में करीब 2 करोड़ रुपये की लागत से श्रीराम वाटिका विकसित की जाएगी. इस परियोजना को रामायण थीम पर तैयार किया जाएगा, जहां आधुनिक लेजर शो के जरिए रामायण के प्रसंगों का प्रदर्शन किया जाएगा. परिसर में एक आकर्षक वॉच टॉवर भी बनाया जाएगा, जहां से पूरे क्षेत्र का सुंदर दृश्य दिखाई देगा. इसके अलावा हरियाली, लैंडस्केपिंग और पर्यटकों के लिए आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी. इस परियोजना का उद्देश्य धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना और अलवर को एक नए पर्यटन आकर्षण के रूप में स्थापित करना है. इसके पूरा होने से स्थानीय पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलने की उम्मीद है.

ख़बरें फटाफट

Alwar News: अलवर में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में वन विभाग ने बड़ा कदम उठाया है. विभाग सोनावां की डूंगरी पर करीब 2 करोड़ रुपये की लागत से रामायण थीम पर आधारित श्री राम वाटिका विकसित करेगा. वाटिका में भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों को दर्शाया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आकर्षित करने के साथ क्षेत्र में पर्यटन को नई पहचान मिलेगी. श्री राम वाटिका को आकर्षक ढंग से लाइटों से सजाया जाएगा.

अलवर वन मंडल के डीएफओ राजेंद्र हुड्डा ने बताया कि प्रताप ऑडिटोरियम के पास सोनावां की डूंगरी में लगभग तीन हेक्टेयर खाली भूमि पर चारदीवारी कर भ्रमण पार्क विकसित किया जाएगा. पार्क में फलदार, फूलदार, छायादार और अन्य प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे. साथ ही विभिन्न थीम आधारित वाटिकाएं तैयार की जाएंगी, ताकि लोगों को प्राकृतिक वातावरण में घूमने और मनोरंजन का बेहतर अवसर मिल सके.

बच्चों को खेलने की सुविधा मिल सकेउन्होंने बताया कि वन विभाग का मुख्य उद्देश्य यह है कि लोगों को यहां पर भ्रमण करने की सुविधा मिले. अलग-अलग तरीके की नक्षत्र के गांव के हिसाब से वाटिकाएं बनाई जाएगी. जिसमें नक्षत्र ग्रह वाटिकाएं प्रमुख होगी. इसमें मियां बाकी तकनीक से भी पौधे लगाए जाएंगे. वन विभाग का उद्देश्य है यहां आने वाले लोग योगा कर सके साथ ही बच्चों को खेलने की सुविधा मिल सके.

पर्यावरण सुधारने में भी मदद मिलेगीडीएफओ राजेंद्र हुड्डा ने बताया श्रीराम वाटिका में झोपा, वॉच टॉवर और व्यू पॉन्ट बनाया जाएंगा ताकि पर्यटकों के आराम, प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने और बेहतर अनुभव मिल सके. श्रीराम वाटिका में बच्चों के मनोरंजन के लिए भगवान श्रीराम और लक्ष्मण के शस्त्र की थीम पर आधारित झूले, वानर स्वरूप झूले तथा क्लाइंबिंग वॉल स्थापित की जाएंगी. श्री राम वाटिका तैयार करने में 2 साल का समय लगेगा. जिससे आने वाले पर्यटकों और अलवर शहर के लोगों के लिए पार्क के रूप में सौगात मिलेगी इससे पर्यावरण सुधारने में भी मदद मिलेगी.

भव्य लेजर एवं लाइट शो की व्यवस्था रहेगीडीएफओ राजेंद्र हुड्डा ने बताया पार्क में बेहतर तरीके से लाइटिंग की व्यवस्था की जाएगी ताकि सुबह-शाम लोग घूम सके. इसके अलावा सायंकाल में रामायण के प्रसंगों पर आधारित भव्य लेजर एवं लाइट शो की व्यवस्था रहेगी. साथ ही अत्याधुनिक वॉकिंग ट्रैक भी बनेगा. इन सुविधाओं से श्रीराम वाटिका अलवर का एक अच्छा रमणीक स्थल बनेगी. श्रीराम वाटिका में अशोक, वट, पीपल, कदंब और बेलपत्र जैसे पवित्र वृक्ष लगाए जाएंगे. यहां तालाब, संगीतमय फाउंटेन और रामसेतु से प्रेरित सेल्फी पॉइंट बनाया जाएगा. साथ ही भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों की प्रतिमाएं और पार्क की दीवारों पर रामचरितमानस की प्रेरक चौपाइयां अंकित होंगी.

About the AuthorJagriti Dubey

Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Alwar,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj