Entertainment

जैस्मिन भसीन संग शादी की अफवाहों पर अली गोनी ने तोड़ी चुप्पी, लोगों से की खास अपील, बताया प्लान

Last Updated:June 28, 2026, 13:38 IST

अली गोनी और जैस्मिन भसीन साल 2021 में बिग बॉस 14 में साथ दिखे थे. बिग बॉस के घर के अंदर दोनों का प्यार परवान चढ़ा था और शो खत्म होने के बाद भी दोनों का रिश्ता कायम है. पिछले 5 साल से अली गोनी और जैस्मिन भसीन डेट कर रहे हैं.

नई दिल्ली. अली गोनी और जैस्मिन भसीन की पहली मुलाकात साल 2018 में खतरों के खिलाड़ी के सेट पर हुई थी. यहां दोनों के बीच दोस्ती हुई और जब दोनों एक साथ बिग बॉस में पहुंचे तो दोनों का प्यार परवान चढ़ा. घर से बेघर होने के बाद भी उनका रिश्ता कायम रहा.(फोटो साभार इंस्टाग्राम jasminbhasin2806)

काफी समय से सोशल मीडिया पर अली और जैस्मिन की शादी की अटकलें हैं. कई इंस्टाग्राम पोर्टल दावा कर रहे थे कि कपल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहा है. वहीं कुछ का कहना है कि दोनों ने सीक्रेट वेडिंग कर रही है. अब अली गोनी ने इन अटकलों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है.(फोटो साभार इंस्टाग्राम jasminbhasin2806)

हाल ही में एक बार फिर इंटरनेट पर यह खबर तेजी से वायरल होने लगी कि यह खूबसूरत जोड़ी बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रही है. हालांकि, अब इन तमाम अफवाहों पर खुद अली गोनी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और बेहद बेबाक अंदाज में ट्रोलर्स और गॉसिप करने वालों की क्लास लगाई है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम jasminbhasin2806)

Add as Preferred Source on Google

अपनी शादी की खबरों पर आ रहे लगातार रिएक्शन से तंग आकर अली गोनी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट साझा किया. उन्होंने इन अफवाहों को सिरे से खारिज करते हुए मजाकिया और तीखे लहजे में लिखा, ‘जब शादी करनी होगी, खुद बता दूंगा सबको. मेरे रिश्तेदार मेरे इतने पीछे नहीं पड़े हैं, जितना यहां इंस्टाग्राम पर लोग पड़े हुए हैं. अपना-अपना काम करो, खुश रहो और रहने दो’. (फोटो साभार इंस्टाग्राम jasminbhasin2806)

ऐसा पहली बार नहीं है जब अली ने शादी को लेकर खुलकर बात की हो. इससे पहले ‘इंस्टेंट बॉलीवुड’ को दिए एक इंटरव्यू में अली ने कबूल किया था कि उनपर परिवार की तरफ से शादी का काफी दबाव है. वो दोनों शादी के बारे में विचार कर रहे हैं. एक्टर ने साफ कहा था कि जब वो शादी करेंगे तो सबको बता देंगे. (फोटो साभार इंस्टाग्राम jasminbhasin2806)

उन्होंने कहा था, ‘अल्लाह का प्लान अभी उसके हाथ में है. मेरे घर से भी शादी के लिए काफी प्रेशर आ रहा है. मेरी अम्मी भी लगातार कहती रहती हैं कि अब तुम्हें शादी कर लेनी चाहिए.’ जब अली से पूछा गया कि क्या जैस्मिन इस शादी के लिए राजी हैं, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा था, ‘जैस्मिन तो पूरी तरह तैयार हैं. मैं भी तैयार हूं और मैं खुद चाहता हूं कि अब सब कुछ जल्द से जल्द हो जाए’. (फोटो साभार इंस्टाग्राम jasminbhasin2806)

कई साल से डेट कर रहा कपल अब लिव इन में रहता है. जैस्मिन भसीन ने अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए कहा था कि जब से वो एक साथ रह रहे हैं, उनका रिश्ता पहले से और मजबूत हो गया है. दोनों की बॉन्डिंग बिग बॉस में भी साफ दिखाई दे रही थी. (फोटो साभार इंस्टाग्राम jasminbhasin2806)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj