Rajasthan

आंखों में मिर्च हाथ में ब्लेड, ऐसे वारदात को अंजाम देती थी झालावाड़ की महिला लुटेरी गैंग, चार गिरफ्तार

Last Updated:June 29, 2026, 16:16 IST

Jhalawars female robber gang: झालावाड़ जिले की पनवाड़ थाना पुलिस ने आंखों में लाल मिर्च झोंककर और ब्लेड से हमला कर लूट की वारदातों को अंजाम देने वाली शातिर महिला गैंग का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने चार महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ब्लेड के टुकड़े और लाल मिर्च पाउडर बरामद किया है. गिरोह के खिलाफ राजस्थान के कई जिलों में चोरी, लूट और नकबजनी के मामले दर्ज हैं.

झालावाड़ में महिला लुटेरी गैंग का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तारZoom

झालावाड़. जिले की पनवाड़ थाना पुलिस ने एक ऐसी महिला लुटेरी गैंग का पर्दाफाश किया है, जो बेहद शातिर तरीके से लूट की वारदातों को अंजाम देती थी. पुलिस ने गिरोह की चार महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किए गए ब्लेड के टुकड़े और लाल मिर्च पाउडर बरामद किए हैं. यह कार्रवाई हाल ही में पनवाड़ कस्बे में एक कपड़े की दुकान पर लूट के प्रयास के मामले में की गई.

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि जिले में लूट, डकैती और अन्य संगीन अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी अभियान के तहत पनवाड़ थाना पुलिस ने कपड़े की दुकान पर लूट के प्रयास की घटना की गहन जांच की. जांच के दौरान चार महिलाओं की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपियों के नाम हेमलता उर्फ ममता, रंगीली, भूली बाई और कोशना हैं. सभी आरोपी बारां जिले के अटरू और सीसवाली क्षेत्र की निवासी हैं.

ध्यान भटकाकर करती थी हमला

पुलिस जांच में सामने आया कि यह महिला गैंग पहले दुकानदार या अन्य पीड़ित का ध्यान किसी बहाने से भटकाती थी. जैसे ही मौका मिलता, आरोपी उसकी आंखों में लाल मिर्च पाउडर झोंक देती थी. पीड़ित के असहाय होने पर ब्लेड से हमला कर उसे घायल किया जाता और फिर नकदी या कीमती सामान लूटकर फरार हो जाती थी. इस सुनियोजित तरीके से गैंग कई वारदातों को अंजाम दे चुकी थी.

कई जिलों में दर्ज हैं आपराधिक मामले

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार महिलाओं का आपराधिक रिकॉर्ड पहले से मौजूद है. इनके खिलाफ जयपुर, बारां, नागौर, झुंझुनूं और अजमेर सहित राजस्थान के विभिन्न जिलों के थानों में चोरी, लूट, नकबजनी और अन्य आपराधिक मामलों में मुकदमे दर्ज हैं. प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि यह गिरोह लंबे समय से सक्रिय था और अलग-अलग जिलों में वारदातों को अंजाम देता रहा है. पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है और उनसे जुड़े अन्य अपराधों की जानकारी जुटाई जा रही है. अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ में कई और वारदातों का खुलासा हो सकता है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि गिरोह में अन्य सदस्य भी शामिल हैं या नहीं. पुलिस का कहना है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसे विशेष अभियान आगे भी संचालित किए जाएंगे.

About the AuthorMonali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Jhalawar,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj