Rajasthan

Kota News: कोटा में नकाबपोश चोरों का गजब कारनामा, 3 मिनट में 70 लाख के जेवरों के साथ पूरी तिजोरी ही ले उड़े

Last Updated:October 18, 2026, 09:27 IST

Kota Jewellery Shop Theft Case: कोटा जिले के सुल्तानपुर कस्बे में रविवार अलसुबह देव ज्वेलर्स की दुकान में करीब 70 लाख रुपए की चोरी की वारदात सामने आई है. भोरा चौराहे पर स्थित दुकान को 5 से अधिक नकाबपोश बदमाशों ने निशाना बनाया. बदमाश सुबह करीब 4:30 बजे स्विफ्ट कार से पहुंचे और पहले सड़क की स्ट्रीट लाइट बंद की. इसके बाद शटर का ताला तोड़कर दुकान में घुसे और महज 3 मिनट में पूरी तिजोरी उठाकर फरार हो गए. तिजोरी में दीपावली के लिए हाल ही में मंगवाए गए सोने-चांदी के आभूषण और नकदी रखी थी. वारदात के दौरान बदमाशों ने दुकान के सीसीटीवी कैमरे का प्लग भी निकाल दिया. हालांकि, चोरी की घटना पास की दुकान पर लगे कैमरे में कैद हो गई. सुबह प्रभात फेरी पर निकले लोगों ने दुकान का ताला टूटा देखा तो व्यापारी को सूचना दी. प्रमुख चौराहे पर होमगार्ड जवानों की तैनाती के बावजूद चोरी होने से व्यापारियों में आक्रोश है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है.कोटा में चोरों का गजब कारनामा, 5 नकाबपोश 3 मिनट में पूरी तिजोरी उठाकर ले गएZoomकोटा जिले के सुल्तानपुर कस्बे में रविवार अलसुबह देव ज्वेलर्स की दुकान में करीब 70 लाख रुपए की चोरी

कोटा. राजस्थान के कोटा जिले के सुल्तानपुर कस्बे में रविवार अलसुबह ज्वेलर्स की दुकान में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है. भोरा चौराहे पर स्थित देव ज्वेलर्स को निशाना बनाकर 5 से ज्यादा नकाबपोश बदमाश महज 3 मिनट में पूरी तिजोरी उठाकर फरार हो गए. पीड़ित व्यापारी परमानंद गुर्जर के मुताबिक, तिजोरी में दीपावली के त्योहार के लिए हाल ही में मंगवाए गए सोने-चांदी के आभूषण और नकदी रखी थी. चोरी हुए माल की अनुमानित कीमत करीब 70 लाख रुपए बताई गई है. बदमाश रविवार सुबह करीब 4:30 बजे स्विफ्ट कार से पहुंचे थे. उन्होंने पहले दुकान के आसपास की मुख्य सड़क की स्ट्रीट लाइट बंद की और फिर शटर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए.

वारदात के दौरान बदमाशों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का प्लग भी निकाल दिया. इसके बाद वे तिजोरी को उठाकर अपनी कार में ले गए. चोरी की यह घटना पास की दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. सुबह प्रभात फेरी पर निकले लोगों ने दुकान का ताला टूटा देखा तो व्यापारी को सूचना दी. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. प्रमुख चौराहे पर होमगार्ड जवानों की तैनाती के बावजूद इतनी बड़ी चोरी होने से स्थानीय व्यापारियों में नाराजगी है. व्यापारियों ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने और बाजार की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है.

स्ट्रीट लाइट बंद कर शटर तोड़ा, फिर उठाई तिजोरी

बताया जा रहा है कि देव ज्वेलर्स के संचालक परमानंद गुर्जर ने दीपावली को देखते हुए हाल ही में सोने-चांदी के आभूषणों का नया स्टॉक मंगवाया था. रविवार सुबह करीब 4:30 बजे स्विफ्ट कार में सवार होकर आए 5 से ज्यादा नकाबपोश बदमाशों ने दुकान को निशाना बनाया. बदमाशों ने पहले मुख्य सड़क की स्ट्रीट लाइट बंद की. इसके बाद शटर का ताला तोड़कर उसे आधा उठाया और दुकान में दाखिल हो गए. चोरों ने सीसीटीवी कैमरे का प्लग निकाला और पूरी तिजोरी उठाकर कार में रख ली. कुछ ही मिनटों में वारदात को अंजाम देकर सभी मौके से फरार हो गए.

प्रभात फेरी पर निकले लोगों ने व्यापारी को दी सूचना

सुबह प्रभात फेरी के लिए निकले लोगों की नजर दुकान के टूटे ताले पर पड़ी. उन्होंने तत्काल दुकान संचालक को इसकी सूचना दी. इसके बाद चोरी का पता चला और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. व्यापारी परमानंद गुर्जर के मुताबिक तिजोरी में सोने-चांदी के जेवरात के साथ नकदी भी रखी हुई थी. चोरी गए सामान की कीमत करीब 70 लाख रुपए आंकी गई है.

होमगार्ड की तैनाती के बावजूद हुई चोरी

भोरा चौराहा सुल्तानपुर का प्रमुख चौराहा है. यहां होमगार्ड जवानों की तैनाती के बावजूद चोरी की बड़ी वारदात होने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं. स्थानीय व्यापारियों ने बदमाशों की जल्द गिरफ्तारी और बाजार में निगरानी बढ़ाने की मांग की है. फिलहाल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने और वारदात से जुड़े मामलों की जांच की जा रही है.About the Authorदीप रंजन सिंह Content Producer

दीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…

और पढ़ेंFirst Published :

October 18, 2026, 09:27 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj