MPT नागाणा में सुरक्षा पर बड़ा सवाल, रेड ज़ोन से केबल चोरी कर जोधपुर ले जा रहे थे आरोपी, एक गिरफ्तार

Last Updated:June 29, 2026, 18:17 IST
MPT Nagana Cable Theft: बाड़मेर जिले के नागाणा स्थित एमपीटी (MPT) के रेड ज़ोन से लाखों रुपये मूल्य की केबल चोरी का मामला सामने आने के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. जानकारी के अनुसार ठेका कंपनी के कुछ कर्मचारियों ने कथित रूप से गेट पास बनाकर केबल को परिसर से बाहर निकाल लिया. कंपनी को संदेह होने पर जोधपुर ले जाए जा रहे वाहन को बीच रास्ते में रुकवाया गया. हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले कई आरोपी मौके से फरार हो गए. नागाणा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में इंजीनियरों की कथित मिलीभगत की बात भी सामने आने का दावा किया जा रहा है.
ख़बरें फटाफट
अशोक कुमार SHO नागाणा
बाड़मेर: बाड़मेर के संवेदनशील MPT (मंगला प्रोसेसिंग टर्मिनल) नागाणा से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां के ‘रेड ज़ोन’ (अत्यधिक सुरक्षित क्षेत्र) से लाखों रुपये की कीमती केबल चोरी होने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है. सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इस हाई-प्रोफाइल चोरी को अंजाम देने के लिए बाकायदा फर्जी या मिलीभगत से गेट पास तैयार किया गया था और ठेका कंपनी के कर्मचारियों ने ही सुरक्षा घेरे में सेंध लगाई.
मामले का खुलासा तब हुआ जब चोरी की गई केबल से लदा एक ट्रक नागाणा से जोधपुर की तरफ रवाना किया जा रहा था. इसी बीच, कंपनी प्रबंधन को इसकी भनक लगी और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी. कंपनी की इनपुट पर कार्रवाई करते हुए पुलिस और सुरक्षा दल ने बीच रास्ते में ही संदिग्ध ट्रक को रुकवा लिया. हालांकि, पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही कुछ आरोपी वाहन छोड़कर फरार होने में कामयाब रहे.
एक आरोपी गिरफ्तार, इंजीनियरों की मिलीभगत का दावानागाणा थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. थानाधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि जब ट्रक को रुकवाकर जांच की गई, तो चालक के पास केबल से संबंधित कोई वैध बिल नहीं मिले. पूछताछ में यह साफ हो गया कि यह माल MPT से चोरी कर बाहर बेचने के इरादे से ले जाया जा रहा था. पुलिस अनुसंधान में यह बड़ा दावा किया गया है कि इस पूरे खेल में कंपनी के कुछ इंजीनियरों और अंदरूनी अधिकारियों की भी मिलीभगत है, जिनकी शह पर इतनी बड़ी चोरी मुमकिन हो सकी.
रूटीन गेट पास का फायदा उठाकर अंदर घुसा था ट्रकअति संवेदनशील क्षेत्र में ट्रक के प्रवेश को लेकर जब पुलिस से सवाल किया गया, तो थानाधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि ‘MPT क्षेत्र में ट्रक रूटीन के काम से अंदर जाते हैं, जिन्हें बाकायदा गेट पास जारी किया जाता है. इस मामले में भी ट्रक गेट पास के जरिए ही अंदर गया था. लेकिन वहां तैनात कंपनी के ही कर्मचारियों ने मिलकर इस चोरी को अंजाम दिया और माल ट्रक में लोड करवा दिया.’
तीन के खिलाफ मामला दर्ज, पहले भी हो चुकी हैं वारदातेंपुलिस ने इस मामले में कुल तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, जिनमें से एक की गिरफ्तारी हो चुकी है और बाकी दो की तलाश में दबिश दी जा रही है. जांच में यह भी सामने आया है कि इस रेड ज़ोन से पहले भी कई बार केबल चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, जिन्हें रफा-दफा कर दिया गया था. फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपी से कड़ाई से पूछताछ कर रही है, जिससे इस रैकेट से जुड़े कई और चेहरों बेनकाब होने की उम्मीद है.
About the AuthorJagriti Dubey
Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Barmer,Rajasthan



