टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा रन… 400 रन की पारी खेलने वाले ब्रायन लारा नहीं, सबसे ऊपर ये खिलाड़ी, 1990 से कायम वर्ल्ड रिकॉर्ड

होमखेलक्रिकेट
टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा रन… लारा नहीं, इस खिलाड़ी के नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड
Last Updated:June 29, 2026, 20:56 IST
Graham Gooch 456 runs record in a test: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज ग्राहम गूच ने 1990 में भारत के खिलाफ मैच में दोनों पारियों में मिलाकर 456 रन बनाए थे. यह एक टेस्ट मैच में किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सबसे ज्यादा रनों का वर्ल्ड रिकॉर्ड है. 400 रन की पारी का इतिहास रचने वाले ब्रायन लारा इस लिस्ट में 5वें स्थान पर हैं. टॉप-5 में भारत का एक स्टार बल्लेबाज भी शामिल है.ग्राहम गूच के नाम एक टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड.
नई दिल्ली. एक टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने के बारे में पूछा जाए तो 100 में से शायद 90 फैंस ब्रायन लारा का नाम ले देंगे, जिन्होंने 400 रन की पारी का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया हुआ है. लेकिन क्या आप जानते हैं, मैच की दोनों पारियों में मिलाकर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड लारा नहीं, बल्कि एक अन्य दिग्गज के नाम है. यह रिकॉर्ड 1990 से कायम है. भारत के खिलाफ लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इतिहास रचा गया था. चलिए जानते हैं इस बल्लेबाज के बारे में…
दरअसल, एक टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज ग्राहम गूच ने अपने नाम किया हुआ है. भारत और इंग्लैंड के बीच 1990 में लॉर्ड्स में टेस्ट मैच खेला गया था, जिसमें गूच ने 456 रन जड़ दिए थे. उन्होंने दोनों पारियों में भारतीय गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए रनों का अंबार लगाया. ग्राहम गूच ने पहली पारी में शानदार तिहरा शतक ठोका. उन्होंने 333 रन की लाजवाब पारी खेली थी. वहीं, दूसरी पारी में भी उन्होंने शतक ठोका और 123 रन बनाकर आउट हुए. उनके इस रिकॉर्ड के नजदीक भी कोई बल्लेबाज आज तक नहीं पहुंच पाया है.
लारा किस नंबर पर?टेस्ट में सबसे लंबी पारी का रिकॉर्ड बनाने वाले ब्रायन लारा एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में 5वें नंबर पर हैं. उन्होंने 2004 में इंग्लैंड के खिलाफ 400 रन की ऐतिहासिक पारी खेलकर रिकॉर्ड बनाया था. इस मैच में उनकी दोबारा बैटिंग नहीं आई, जिससे उनके कुल 400 रन ही रहे.
टॉप-5 में भारतीय कप्तानइस रिकॉर्ड की टॉप-5 लिस्ट में भारतीय वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान और धाकड़ बल्लेबाज शुभमन गिल शामिल हैं, जो दूसरे नंबर पर हैं. 2025 में टेस्ट टीम का कप्तान नियुक्त होने के बाद अपनी पहली ही टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड के बर्मिंघम में गिल ने रनों का अंबार लगाया था. गिल ने पहली पारी में 269 रन और दूसरी पारी में 161 रन की पारियां खेलकर मैच में कुल 430 रन बनाए थे. गिल के पास ग्राहम गूच का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका जरूर था, लेकिन वह 27 रन से चूक गए.
गिल, गूच और लारा के अलावा टॉप-5 लिस्ट में मार्क टेलर और श्रीलंका के दिग्गज कुमार संगाकारा भी शामिल हैं. टेलर 426 रन के साथ तीसरे और संगाकारा 424 रन के साथ चौथे स्थान पर हैं. ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज टेलर ने 1998 में पाकिस्तान के खिलाफ 334 रन की नाबाद पारी के साथ यह रन बनाए थे. दूसरी पारी में उन्होंने 92 रन बनाए. वहीं, संगाकारा ने 2014 में बांग्लादेश के खिलाफ 319 और 105 रन की पारियां खेलकर इस रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराया.
About the AuthorShivam Upadhyay
शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
New Delhi,New Delhi,Delhi



