Entertainment

‘इंडस्ट्री में टिकना है तो…’, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ की प्राची सिंह ने बताई टीवी इंडस्ट्री की सबसे बड़ी चुनौती

Last Updated:June 29, 2026, 20:48 IST

प्राची सिंह को टीवी शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में अपने रोल को लेकर जानी जाती हैं. उन्होंने मेंटल हेल्थ, पॉजिटिव सोच और सफलता के बाद विनम्र रहने पर खुलकर बातचीत की.'इंडस्ट्री में टिकना...', 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' की प्राची सिंह बोलींZoom

टीवी इंडस्ट्री में कलाकारों को हर दिन नए किरदार निभाने पड़ते हैं, लंबे समय तक शूटिंग करनी होती है और रोज बेहतर परफॉर्म करने का दबाव भी बना रहता है. ऐसे माहौल में खुद को एक्टिव और बैलेंस रखना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं. इसी मुद्दे पर टीवी एक्ट्रेस प्राची सिंह ने आईएएनएस से खुलकर बात की.

इन दिनों ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में मंजरी उर्फ मुन्नी का रोल निभा रहीं प्राची का कहना है कि इस इंडस्ट्री में काम करने के लिए सिर्फ अच्छा एक्टर होना काफी नहीं, बल्कि मानसिक रूप से मजबूत रहना और जमीन से जुड़े रहना भी उतना ही जरूरी है.

पॉजिटिव सोच बनाए रखना बहुत जरूरीप्राची ने कहा, “ये काम बहुत चुनौती भरा है. ऐसे में अपनी मेंटल हेल्थ का ध्यान रखना और पॉजिटिव सोच बनाए रखना बहुत जरूरी हो जाता है. इस इंडस्ट्री में बहुत धैर्य चाहिए. अगर आप छोटी-छोटी बातों से ही परेशान होने लगेंगे, तो यहां लंबे समय तक टिक पाना मुश्किल हो जाएगा. इसलिए खुद को मानसिक रूप से मजबूत रखना बेहद जरूरी है.”

View this post on Instagram

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj